फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A young man died after being hit by a high speed pickup

Jind News: तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से युवक की मौत

Mon, 25 Aug 2025 11:01 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:01 PM IST
विज्ञापन
A young man died after being hit by a high speed pickup
जींद। उझाना के पास तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। गढ़ी थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर फरार वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव धमतान साहिब निवासी नरेश ने बताया कि उसका भाई 30 वर्षीय बलजीत कार्यवश गांव उझाना की तरफ गया हुआ था जहां पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। गंभीर हालात में उसके भाई को नागरिक अस्पताल नरवाना ले जाया गया, जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

जांच अधिकारी गुरुनायब सिह ने बताया कि शव का नागरिक अस्पताल नरवाना में पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। वहीं अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed