फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   a yongman areested by police with 1500 drug tablet

नशे की 1500 गोलियों के साथ युवक गिरफ्तार

Sat, 11 Sep 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Sep 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
a yongman areested by police with  1500 drug tablet
सीआईए नरवाना ने शनिवार को कैथल के पाई गांव निवासी युवक संदीप को नशे की 1500 गोलियों के साथ गढ़ी थाना क्षेत्र में गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सीआईए निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि उनकी टीम अपराधों की रोकथाम के लिए गढ़ी थाना क्षेत्र में गश्त पर गई हुई थी। इस दौरान उनको सूचना मिली की धनौरी से कोयल रोड पर एक व्यक्ति नशीली गोलियों की खेप लेकर खड़ा है। वह किसी को इन गोलियों को सप्लाई करने की फिराक में है। सूचना के आधार पर टीम का गठन कर छापेमारी की तो बताए गए स्थान पर एक युवक खड़ा दिखाई दिया। जो पुलिस टीम को देखकर भागने की फिराक में था, लेकिन युवक को पकड़कर उसकी तलाशी ली तो उसके कब्जे से ट्रामाडोल की गोलियां बरामद हुई। जिनकी गिनती करने पर 1500 हुई। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान कैथल के पाई गांव निवासी संदीप के रुप में बताई। गढ़ी थाना प्रभारी रामकुमार ने बताया कि युवक के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed