फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A woman and her child died at the hospital in delivery case

डिलिवरी के लिए अस्पताल में आई महिला की मौत: बच्चे ने भी गर्भ में तोड़ा दम, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

Mon, 27 Oct 2025 05:27 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Published by: शाहिल शर्मा Updated Mon, 27 Oct 2025 05:27 PM IST
सार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलिवरी के लिए आई महिला और उसके होने वाले बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
A woman and her child died at the hospital in delivery case
अस्पताल के बाहर खड़े परिजन - फोटो : संवाद

विस्तार

कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डिलिवरी के लिए आई महिला और उसके होने वाले बच्चे की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल के चिकित्सों पर लापरवाही के आरोप लगाए हैं। लजवाना कलां गांव निवासी संदीप ने बताया कि उसके छोटे भाई की पत्नी 30 वर्षीय स्वीटी को तीसरा बच्चा होना था। प्रसव पीड़ा के दौरान महिला को सोमवार सुबह करीब 11 बजे जुलाना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने बताया कि महिला का ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन


डॉक्टरों ने महिला को इंजेक्शन लगाया और आधे घंटे तक इंतजार करने के लिए कहा। कुछ देर बाद स्वीटी ने कहा कि उसके सिर में तेज दर्द हो रहा है। परिजन डॉक्टर के पास गए लेकिन डॉक्टर नहीं आए और स्वीटी के मुहं से झाग आने से महिला की मौत हो गई। वहीं, गर्भ में बच्चे की मौत हो गई। स्वीटी की मौत के बाद दो बच्चों के सिर से मां का साया उठ गया। स्वीटी को पहले एक सात साल की लड़की और एक तीन साल का लड़का है। स्वीटी को तीसरा बच्चा होना था। चिकित्सकों ने 27 अक्तूबर को डिलिवरी की तारीख दी थी लेकिन डिलिवरी होने से पहले ही महिला की मौत हो गई।
विज्ञापन


दस दिन महिला को पीजीआई रोहतक में दांत के इलाज के लिए लेकर गए थे लेकिन बीपी की ज्यादा दिक्कत होने के कारण उन्होंने दवाई दे दी थी। आज सुबह महिला अस्पताल में आई थी। बीपी की वजह से समस्या हो गई। इलाज के दौरान महिला को दौरा आ गया और महिला की मौत हो गई। - डॉ संजीव शर्मा, एसएमओ जुलाना।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed