{"_id":"60dbf4f88ebc3ef84d00743d","slug":"a-woman-accused-her-brother-for-their-mother-murder-at-jind-in-haryana","type":"story","status":"publish","title_hn":"जींद: फंदे पर लटकी मिली थी महिला, अब बेटी ने अपने ही भाई पर लगाया हत्या का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जींद: फंदे पर लटकी मिली थी महिला, अब बेटी ने अपने ही भाई पर लगाया हत्या का आरोप
Wed, 30 Jun 2021 10:07 AM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद (हरियाणा)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:07 AM IST
सार
आरोपी वारदात से पहले अपनी बहन को गांव छोड़ आया था। इसके बाद उसने अपने साथी के साथ मिलकर मां को मार डाला और फिर उसे फंदे पर लटका दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मौके पर जांच करते पुलिसकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जींद के भिवानी रोड स्थित शर्मा नगर में एक महिला फंदे पर लटकी मिली थी। अब मृतका की बेटी ने अपने ही भाई पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। मामला 3 दिन पहले का है। बहन के आरोपों के बाद अब पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
शहर थाना प्रभारी डॉ. सुनील कुमार के अनुसार हिसार जिले के गामड़ा गांव का 22 वर्षीय विनोद अपनी मां और बहन के साथ जींद में रहता है। विनोद के पिता आजाद की मौत हो चुकी है। उसकी मां तीन दिन पहले फंदे पर लटकी मिली थी। अब मृतका की बेटी ने अपने भाई विनोद पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोप है कि सोमवार को विनोद अपनी बहन सपना को मोटरसाइकिल पर बैठा कर गांव छोड़ आया। इसके बाद जींद आकर एक और युवक के साथ मिल कर उसने अपनी मां 43 वर्षीय बिमला को घर पर मार दिया और फांसी पर लटका दिया।
विज्ञापन
इसके बाद फिर अपनी बहन सपना को वापस ले आया। घर आते ही कहा कि मां ने आत्महत्या कर ली। इतना ही नहीं विनोद अपनी मां के शव को उतारकर ऑटो में डालकर अपने गांव ले गया और वहां पर उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया। शक होने पर सपना ने मंगलवार रात को इसकी सूचना पुलिस को दी। डीएसपी जितेंद्र सिंह ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया। फिलहाल आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन