फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A wave of devotion surged at the Martyrdom Centenary Celebration at Dhamtan Sahib.

Jind News: धमतान साहिब में शहीदी शताब्दी समागम में श्रद्धा का उमड़ा सैलाब

Sat, 29 Nov 2025 12:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
A wave of devotion surged at the Martyrdom Centenary Celebration at Dhamtan Sahib.
28जेएनडी16 : गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने अरदास लगाते हुए साध संगत। स्रोत आयोजक। - फोटो : मुठभेड़ में घायल रामवीर को उपचार के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस
नरवाना। धमतान साहिब की पावन धरती पर गुरु तेग बहादुर शहीदी शताब्दी का समागम शुक्रवार को शुरू हुआ। प्रकाश उपरांत सहज पाठ के भोग लगाए गए और शबद कीर्तन हुआ। समय बीतने के साथ श्रद्धालुओं की तादाद बढ़ती चली गई और कुछ ही देर में विशाल पंडाल श्रद्धा के सैलाब से भर उठा। हरियाणा कमेटी के किए गए प्रबंधों की सभी ने सराहना की।
विज्ञापन

सुबह करीब दस बजे हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब महाराज की पवित्र सवारी टैंट सिटी के मुख्य पंडाल में पहुंची। पंडाल में ‘गुरु तेग बहादुर की शहादत’ पर आधारित रचनाएं गूंजती रहीं जिनसे वातावरण और भी श्रद्धामय हो उठा।
विज्ञापन

वहीं प्रेम सिंह सफीदो, पवित्र सिंह के रागी जत्थों व गुरमत विद्यालय मुनक के नन्हें विद्यार्थियों ने भी अपनी प्रस्तुतियों से संगत का मन जीता। बजरंग मॉडल स्कूल की छात्राओं ने गुरु साहिब के बलिदान पर आधारित कविता प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं। कविशर भाई गुरमीत सिंह दनौली और अन्य ढाडी जत्थों ने शहीदी इतिहास को अपनी रचनाओं में उतारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

टैंट सिटी में संगत के लिए लंगर, मेडिकल कैंप, महिलाओं-पुरुषों हेतु अलग रिहायशी इंतजाम और पकौड़ा टैंट विशेष आकर्षण बने रहे। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी धर्म प्रचार विंग के प्रचारक भाई इंदरपाल सिंह ने संगत के समक्ष गुरु तेग बहादुर साहिब जी का जीवन इतिहास विस्तार से बताया।

गुरु हरिकृष्ण साहिब खालसा कॉलेज पंजोखरा साहिब के विद्यार्थियों के कविशरी जत्थे ने अपनी रचनाओं से संगत को भाव-विभोर कर दिया।

28जेएनडी16 : गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने अरदास लगाते हुए साध संगत। स्रोत आयोजक।

28जेएनडी16 : गुरु ग्रंथ साहिब जी के सामने अरदास लगाते हुए साध संगत। स्रोत आयोजक।- फोटो : मुठभेड़ में घायल रामवीर को उपचार के लिए लेकर जाती पुलिस। स्रोत: पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed