{"_id":"600dbbd58ebc3e340d28e5ac","slug":"a-truck-collided-with-a-pillar-outside-a-shop-in-the-vegetable-market-a-big-case-was-exposed-when-there-was-a-dispute-jind-news-rtk592410484","type":"story","status":"publish","title_hn":"सब्जी मंडी में दुकान के बाहर पिलर से टकराया ट्रक, विवाद होने पर उजागर हुआ बड़ा मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सब्जी मंडी में दुकान के बाहर पिलर से टकराया ट्रक, विवाद होने पर उजागर हुआ बड़ा मामला
विज्ञापन
सब्जी मंडी में एक दुकान के बाहर पिलर से ट्रक टकराने पर बड़ा मामला उजागर हुआ है। इस ट्रक में कारखाना गांव के राशन डिपो के लिए कांफेड के ठेकेदार महेंद्र द्वारा बाजरा पहुंचाना था। ट्रक चालक के पास जो कागजात मिले वह भी कारखाना गांव के राशन डिपो पर बाजरे के कट्टे पहुंचाने थे, लेकिन कारखाना गांव पहुंचने वाला राशन जींद कैसे पहुंचा यह बड़ी बात है।
दुकान मालिक द्वारा इस मामले की शिकायत शहर थाना पुलिस को दी गई है। शहर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रक व चालक को हिरासत में ले लिया। इसके बाद ट्रक चालक ने गाड़ी को डिपो पर राशन पहुंचाने की बात कही। इस मामले की जानकारी खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों को दी गई तो उनकी टीम शहर थाना पहुंची और ट्रक चालक से राशन के बारे में जानकारी मांगी। जानकारी के अनुसार बाजरे के 72 कट्टे एक आटा चक्की पर पिसाई के लिए भेजे गए थे, लेकिन रास्ते में ट्रक के पिलर से टकराने से मामला उजागर हो गया।
संबंधित अधिकारियों को किया कार्यालय तलब
मामले की जानकारी उनको मिली है। जिस राशन को कारखाना गांव के राशन डिपो पर भेजना था, वह जींद कैसे पहुंचा। इसको लेकर सफीदों खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के अधिकारियों व कांफेड तथा ठेकेदार को सोमवार को कार्यालय में तलब किया गया है। सभी पीओएस मशीनों की जांच की जाएगी। किस मशीन में कितना राशन बकाया है इसका पता लगाया जाएगा। इस राशन को किस उद्देश्य से जींद लाया गया था। जांच के बाद ही मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सुरेंद्र सैनी, जिला खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी, जींद।
इस मामले में शहर थाना पुलिस ने किया मामला दर्ज
शनिवार रात को लगभग आठ बजे सब्जी मंडी के नजदीक एक ट्रक चालक ने लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए दुकान में टक्कर मार दी थी। इस पर दुकान मालिक मोहित ने शहर थाना पुलिस को शिकायत दी। गाड़ी की पुलिस ने जांच की तो इसमें बाजरे के कट्टे मिले। इस मामले में शिकायतकर्ता और पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर पता लगा कि एक फ्लोर मिल के गोदाम में यह गाड़ी खाली होनी थी। जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह ने कहा कि ट्रक चालक सुमित के खिलाफ लापरवाही से ट्रक चलाकर दुर्घटना को अंजाम देने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।