{"_id":"600b089a8ebc3e32eb6f7718","slug":"a-reward-of-25-thousand-declared-on-the-wanted-criminal-sage-in-12-cases-including-murder-robbery-robbery-jind-news-rtk592111436","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या, डकैती, लूट समेत 12 मामलों में वांछित अपराधी ऋषि पर 25 हजार का इनाम घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हत्या, डकैती, लूट समेत 12 मामलों में वांछित अपराधी ऋषि पर 25 हजार का इनाम घोषित
विज्ञापन
इनामी अपराधी ऋषि।
- फोटो : Jind
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जींद। पुलिस ने गांव राजपुरा भैण निवासी ऋषि की सूचना देने वाले को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। सूचना देने वाले का नाम व पता पुलिस गुप्त रखेगी। ऋषि पर हत्या, हत्या के प्रयास, लूट, डकैती समेत दिल्ली व जींद में 12 मुकदमे दर्ज हैं।
डीआईजी ओमप्रकाश नरवाल ने बताया कि ऋषि के खिलाफ शहर थाना जींद में मुकदमा नंबर 162 दिनांक 10 मार्च 2015 मारपीट व धमकी देने के आरोप में दर्ज है। इसी प्रकार शहर थाना में 29 जनवरी 2017 को मुकदमा नंबर 87 मारपीट, आर्म्स एक्ट व लापरवाही का मामला दर्ज है। 21 फरवरी 2019 को शहर थाना में लूट व मारपीट के साथ धमकी देने का मामला दर्ज है। एक जनवरी 2019 को शहर थाना में आम्र्ज एक्ट, 26 जून 2019 को शहर थाना में आर्म्स एक्ट, सिविल लाइन थाना जींद में मारपीट समेत अन्य धाराओं के तहत 22 अप्रैल 2019 को मामला दर्ज है।
उन्होंने बताया कि हत्या के प्रयास का मामला शहर थाना में 24 अक्तूबर 2020 को दर्ज है। शहर थाना में ही हत्या व आर्म्स एक्ट के तहत 19 नवंबर 2020 को मामला दर्ज किया गया है। वहीं लूट के मामले में दिल्ली के नजफगढ़ में 30 सितंबर 2019 को मामला दर्ज है। कापड़ हेड़ा दिल्ली में भी आर्म्स एक्ट के तहत 30 सितंबर 2019 को मामला दर्ज है। डीआईजी ने कहा कि ऋषि की सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा। कोई भी व्यक्ति डीआईजी ऑफिस, सीआईए स्टाफ नरवाना, जींद, सफीदों, डिटेक्टिव स्टाफ, शहर थाना, सिविल लाइन थाना व सदर थाना में सूचना दे सकता है।