फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A pledge for environmental conservation on a birthday 101 saplings distributed under the Aarambh initiative.

Jind News: जन्मदिन पर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प, ‘आरम्भ’ के तहत बांटे 101 पौधे

Sat, 17 Oct 2026 03:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2026 03:06 AM IST
विज्ञापन
A pledge for environmental conservation on a birthday 101 saplings distributed under the Aarambh initiative.
नरवाना। पूर्व बार एसोसिएशन प्रधान एवं सर्वजातीय बिनैन खाप के लीगल सेल के सदस्य अधिवक्ता अरुण नैन के जन्मदिवस पर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल की गई। इस अवसर पर आरंभ नाम से नई सामाजिक पहल का शुभारंभ किया गया। अभियान के तहत लोगों को 101 फलदार, छायादार और औषधीय पौधे वितरित किए गए। साथ ही पौधों को लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी लिया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, युवाओं और समाजसेवियों ने भाग लिया। अधिवक्ता अरुण नैन ने कहा कि प्रकृति हमें निरंतर संसाधन प्रदान करती है। अब समय है कि हम भी प्रकृति के संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं। अभियान के तहत नीम, तुलसी, पीपल, जामुन और आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे बांटे गए। इस मौके पर अधिवक्ता प्रवीण शर्मा, सचिव गौरव सहारण, साहिल नैन, विवेक श्योकंद, हरिनंदन, पूजा मलिक, मंदीप नैन, साहिल खटकड़, रिंकू श्योकंद, दक्ष कौशिक, चिराग कौशिक, अशोक गोयल, अजय नैन और नरवीर श्योकंद मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed