फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   A blueprint has been prepared for the development of Uchana: Atri

उचाना के विकास का तैयार किया खाका : अत्री

Tue, 15 Oct 2024 01:08 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 15 Oct 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
A blueprint has been prepared for the development of Uchana: Atri
14जेएनडी22: उचाना हलके में जन सम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा विधायक देवेंद्र चतुभूर्ज अत्री। संव
उचाना। उचाना के नवनिर्वाचित भाजपा विधायक देवेंद्र चतुर्भुज अत्री ने उचाना के विकास को लेकर खाका तैयार किया है। उन्होंने कहा कि जो-जो वादे उचाना हलके के मतदाताओं से किए हैं उनको पूरा करने का काम करेंगे। जो वादे मतदाताओं से किए हैं वो उनके लिए संकल्प पत्र हैं। हर खेत को नहरी पानी मिले, युवाओं को रोजगार देने सहित विभिन्न पांच प्रमुख कामों पर पहले काम करेंगे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सबसे पहला काम नहरी पानी को लेकर होगा। खेत के टेल तक नहरी पानी पहुंचे, जो ढाकल कोठी से रजबहा लाने की मांग किसान करते आ रहे हैं वह काम करना भी सबसे पहले प्राथमिकता में रहेगा। युवाओं को रोजगार मिले इसको लेकर यहां पर उद्योग लेकर आना है, ताकि उचाना के युवाओं को रोजगार उचाना में मिले। हर गांव में पीने का स्वच्छ पानी मुहैया करवाने के लिए काम करेंगे। चुनाव के दौरान सामने आया था कि पीने के पानी की किल्लत उचाना हलके के विभिन्न गांव में है। साफ पानी सबसे पहले किए जाने वाले कामों में शामिल होगा। पीएम नरेंद्र मोदी की हर घर नल से जल योजना को आगे बढ़ाने का काम किया जाएगा। नारी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए जितना हो सके उतना कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह हर समय अपने लोगों के बीच मिलेंगे। उचाना हलका उनका परिवार है। मंडी में फसल लेकर आने वाले किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो इसको लेकर निरंतर वो अधिकारियों से जानकारी ले रहे है। पीआर धान की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा।

14जेएनडी22: उचाना हलके में जन सम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा विधायक देवेंद्र चतुभूर्ज अत्री। संव

14जेएनडी22: उचाना हलके में जन सम्पर्क अभियान के दौरान भाजपा विधायक देवेंद्र चतुभूर्ज अत्री। संव

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed