{"_id":"5c686054bdec2273a03261af","slug":"91550344276-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुड़ाना और बिघाना के लोगों को अब मिलेगा पेयजल कि ल्लत से छुटकारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुड़ाना और बिघाना के लोगों को अब मिलेगा पेयजल कि ल्लत से छुटकारा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुड़ाना और बिघाना के लोगों को मिलेगा पेयजल किल्लत से छुटकारा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जन स्वास्थ्य विभाग में दुड़ाना और बिघाना गांव में होने वाली पेयजल किल्लत से लोगों को छुटकारा दिलाने के लिए इस गांव में जल घर बनाने का निर्णय लिया है। दुड़ाना के जल घर पर लगभग 231 लाख रुपये और बिघाना के सबमर्सिबल पर 45 लाख रुपये खर्च कर लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इन दोनों गांवों में अब तक पेयजल के लिए अच्छी सुविधा नहीं थी। गांव के लोग ट्यूबवेल के पानी पर निर्भर करते थे। इस गांव में भूमिगत पानी अच्छा नहीं होने के चलते यहां पर लोग दूर से पानी लाने को मजबूर हैं। जन स्वास्थ्य विभाग ने इस गांव की आबादी को देखते हुए यहां पर जल घर बनाने का निर्णय लिया। दुड़ाना गांव की आबादी लगभग तीन हजार की है। इसके अतिरिक्त बिघाना गांव की आबादी लगभग पांच हजार की है। दुड़ाना गांव में बनने वाले जल घर में पानी की आपूर्ति अलेवा माइनर से होगी। अलेवा माइनर से दुड़ाना तक की लंबाई लगभग एक से डेढ़ किलोमीटर पड़ती है। अलेवा माइनर से दुड़ाना के बनने वाले जल घर में पाइप लाइन से पानी पहुंचाया जाएगा। इसके बाद जल घर से गांव की सप्लाई को जोड़कर गांव के प्रत्येक घर तक जन स्वास्थ्य विभाग पेयजल की सप्लाई करेगा। गर्मी का मौसम आने वाला है और गर्मी के मौसम में अकसर ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल की किल्लत रहती है। इससे निपटने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने इन दोनों गांवों में पेयजल की सही व्यवस्था करने के लिए इन दोनों गांवों में यह सौगात दी है।
वर्जन
दुड़ाना गांव में पेयजल व्यवस्था को बेहतर करने के लिए जन स्वास्थ्य विभाग ने जल घर का एस्टीमेट 231 लाख रुपये से तैयार कर मुख्यालय को भेजा है, ताकि लोगों को आगामी गर्मी के मौसम में सही ढंग से पानी मिल सके। इसके अतिरिक्त बिघाना गांव में भी 45 लाख रुपये की लागत से ट्यूबवेल लगाया जाएगा। जन स्वास्थ्य विभाग लोगों को बेहतर पेयजल देने के लिए प्रयासरत है।
- संजय शर्मा, कार्यकारी अभियंता, जन स्वास्थ्य विभाग जींद।