फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   चुनाव प्रचार के साथ अब बूथ की मजबूती के लिए सक्रिय हुए उम्मीदवार

चुनाव प्रचार के साथ अब बूथ की मजबूती के लिए सक्रिय हुए उम्मीदवार

Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jan 2019 01:15 AM IST
विज्ञापन
चुनाव प्रचार के साथ अब बूथ की मजबूती के लिए सक्रिय हुए उम्मीदवार
चुनाव प्रचार के साथ अब बूथ की मजबूती के लिए सक्रिय हुए उम्मीदवार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। मतदान को अब छह दिन बाकी हैं। ऐसे में उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान के साथ-साथ मतदान के दौरान बूथ स्तर की तैयारी भी शुरू कर दी है। इसके लिए ऐसे तेज-तर्रार बूथ एजेंटों को तैयार किया जा रहा है, जो एक-एक वोट पर नजर रखें और अपने उम्मीदवार के लिए एक-एक वोट को पोल करवा सकें। इसके लिए बूथ एजेंटों की व्यापक स्तर पर ट्रेनिंग भी दी जा रही है।
जींद विधानसभा क्षेत्र में 174 बूथों पर मतदान होगा। इसके लिए एक उम्मीदवार को 384 एजेंट की जरूरत है। हर बूथ पर उस क्षेत्र के ऐसे एजेंट को तैयार किया जा रहा है, जो बूथ की अधिकतर वोटों को व्यक्तिगत रूप से जानता हो। मतदान से पहले ही उम्मीदवारों ने ऐसे बूथ एजेंटों को सक्रिय कर दिया है, जो अपने-अपने बूथ के मतदाताओं को पहचान कर पहले ही तैयारी कर लें। विशेष रूप से उन वोटों की भी पहले ही पहचान की जा रही है, जो उनके उम्मीदवार को मिलने की संभावना है।
विज्ञापन

मतदान केंद्र के बाहर का मोर्चा भी मजबूत
कोई भी उम्मीदवार मतदान केंद्र के अंदर बूथ पर खुद को मजबूत करने से लेकर मतदान केंद्र के बाहर भी खुद मजबूत करने में पीछे नहीं रहना चाहता। इसके लिए अलग से हर मतदान केंद्र पर 10 से 20 लोगों की टीम तैयार की जा रही है। इस टीम के जिम्मे मतदाताओं को उने घर से मतदान केंद्र तक लाना है। इसके बाद जब मतदाता मतदान केंद्र के अंदर चला जाएगा तो वहां पोलिंग एजेंट उस पर नजर रखेगा। कुल मिलाकर एक-एक उम्मीदवार करीब डेढ़ हजार ऐसे युवाओं की फौज तैयार कर रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों को देनी होगी चुनाव कार्यालय की पूरी जानकारी, निर्वाचन अधिकारी ने भेजा नोटिस
जींद। चुनाव के दौरान उम्मीदवारों द्वारा खोले गए चुनाव कार्यालयों की पूरी जानकारी देने के लिए निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सहरावत ने सोमवार को सभी उम्मीदवारों को नोटिस भेजा है। निर्वाचन अधिकारी ने कहा है कि उम्मीदवार ने कितने किराये पर कार्यालय लिया है। कितने कार्यालय खोने गए हैं। यहां कितने कर्मचारी काम कर रहे हैं और उन्हें क्या भुगतान किया जा रहा है। इसका पूरा विवरण दें। यह सारा खर्च चुनाव आयोग उम्मीदवार के खर्च में जोड़ेगा। साथ ही निर्वाचन अधिकारी ने प्रिंटर को नोटिस देकर कहा है कि क्यों न उनके खिलाफ प्रॉपर्टी एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए। साथ ही इसी प्रकार का नोटिस उम्मीदवारों को भी दिया गया है। यह नोटिस बिना स्वीकृति वाले स्थानों पर प्रचार सामग्री लगाने पर दिया गया है।

सर्वे दिखाने पर चैनल को नोटिस
साथ ही निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सहरावत द्वारा चुनाव का सर्वे दिखाने पर नोटिस दिया गया है। यह सर्वे कई दिन से सोशल मीडिया पर चल रहा है। चुनाव आयोग का मानना है कि इससे चुनाव प्रभावित होगा। अब सभी को जवाब देने के लिए कहा गया है। निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र सहरावत के अनुसार सभी का जवाब आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed