{"_id":"5b9967e8867a557ece01dca9","slug":"91536780264-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर डीसी दरबार पहुंचे अकालगढ़ के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर डीसी दरबार पहुंचे अकालगढ़ के खिलाड़ी
Updated Thu, 13 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टेडियम निर्माण के लिए डीसी दरबार पहुंचे अकालगढ़ के खिलाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अकालगढ़ के दर्जनों खिलाड़ी बुधवार को गांव में स्टेडियम निर्माण की मांग को लेकर डीसी दरबार पहुंचे। उन्होंने डीसी को दिए ज्ञापन में बताया कि उनके गांव में 2012 में खेल स्टेडियम का निर्माण शुरू हुआ था। जो कि आज तक भी पूरा नहीं हुआ। खिलाड़ियों ने कहा कि स्टेडियम निर्माण को पूरा करवाने के लिए कई बार अधिकारियों से मिल चुके हैं, लेकिन इसका समाधान कहीं नहीं निकल रहा।
खिलाड़ी नीरज ने कहा कि गांव के स्टेडियम में आज तक चहारदीवारी भी पूरी नहीं हुई है। इसके अतिरिक्त इसमें न मिट्टी डलवाई गई। खिलाड़ियों को बहुत ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ता है। बरसात के दिनों में तो दूसरे गांवों के स्टेडियम में जाकर अभ्यास करना पड़ता है। उन्होंने बताया कि स्टेडियम के अंदर मछली पालन का काम भी किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द गांव में स्टेडियम निर्माण करवाया जाए और मछली पालन के काम को बंद करवाया जाए, ताकि खिलाड़ी बिना किसी परेशानी के अभ्यास कर सके।