{"_id":"5b1ec2fc4f1c1b624d8b5cb1","slug":"91528742652-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले को फूलों की महक से महकाने के लिए बागवानी विभाग प्र्रति हेक्टेयर दे रही 16 हजार का अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले को फूलों की महक से महकाने के लिए बागवानी विभाग प्र्रति हेक्टेयर दे रही 16 हजार का अनुदान
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। जिला बागवानी विभाग जिले को फूलों की महक से महकाने की ओर अग्रसर है। इसके लिए बागवानी विभाग किसानों को 16 हजार रुपये प्रति एकड़ अनुदान का सहारा भी दे रहा है। बागवानी विभाग को जिले के किसानों को फूलों की खेती की ओर अग्रसर करने के लिए पहली बार यह अनुदान दे रहा है। इसके लिए विभाग को प्रथम चरण में 20 हेक्टेयर पर तीन लाख 20 हजार रुपये मुख्यालय से मिले हैं। जिला बागवानी विभाग किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए समय-समय पर विभिन्न बागवानी की फसलों पर अनुदान देता है। फूलों की खेती को बढ़ावा देने के लिए एमआईडीएच स्कीम के तहत जिले में पहली बार अनुदान का सहारा दिया गया है। फूलों की इस खेती में किसान गुलाब, गेंदा, सिट्रोनोला, लमनग्रास, खसखस, तुलसी, देशी गुलाब को लगा सकता है। प्रत्येक किसान को चार हेक्टेयर पर अनुदान राशि देने का विभाग के पास प्रावधान है।
उत्पादन समूह बनाकर कर सकते हैं फूलों की सेल
फूलों की खेती से अच्छी आमदनी प्राप्त करने के लिए किसानों को उत्पादन समूह बनाकर फूलों को बेचने की सलाह जिला बागवानी सलाहकार असीम जांगड़ा ने दी। उन्होंने कहा कि इससे किसान मंडी में अपनी मर्जी के भाव प्राप्त कर सक ते हैं।
पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर मिलेगा अनुदान
फूलों की खेती करने के शौकिन किसानों को बागवानी विभाग में आवेदन जमा करवाने होंगे। इसमें पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किसानों को प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन करने वाले किसान को अनुदान राशि के लिए जमाबंदी, आधार कार्ड की कॉपी, बैंक खाते की कॉपी जमा करवानी होगी। अनुदान राशि खेत का निरीक्षण करने के बाद ही किसानों के खाते में जमा करवाई जाएगी।
विज्ञापन
-असीम जांगड़ा, सलाहकार, जिला बागवानी विभाग।