{"_id":"5b0c4bf04f1c1b9e6e8b50e9","slug":"91527532528-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीसी अमित खत्री ने स्वीकारा झज्जर के डीसी का फिटनेस चैलेंज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीसी अमित खत्री ने स्वीकारा झज्जर के डीसी का फिटनेस चैलेंज
Updated Tue, 29 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीसी अमित खत्री ने स्वीकारा झज्जर के डीसी का फिटनेस चैलेंज
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की हम फिट तो इंडिया फिट मुहिम के तहत झज्जर की डीसी सोनम गोयल ने जींद के डीसी अमित्र खत्री को फिटनेस चैलेंज दिया है। इसे स्वीकार करते हुए डीसी अमित खत्री ने कहा कि वे जल्द ही अपना एरोबिक्स करते हुए का वीडियो अपलोड करेंगे और तीन अन्य को फिटनेस चैलेंज देंगे।
अमित खत्री ने कहा कि केंद्रीय खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की हम फिट तो इंडिया फिट मुहिम एक नई पहल है। इसके तहत व्यक्ति को किसी द्वारा दिए गए फिटनेस चैलेंज को स्वीकार करना होता है और एरोबिक्स करते हुए का वीडियो अपलोड करना होता है। इसके बाद वीडियो अपलोड करने वाला तीन लोगों को फिटेनस चैलेंज देता है। अमित खत्री ने कहा कि इस मुहिम के द्वारा लोग आपस में जुड़ते हैं। रविवार को जींद में हुए राहगीरी कार्यक्रम के दौरान सीएम जब साइकिल चलाकर कार्यक्रम स्थल की तरफ जा रहे थे, उस समय उनके आगे-आगे डीसी अमित खत्री व एसएसपी डॉ. अरुण सिंह नेहरा साइकिल पर चल रहे थे। लोगों का मानना है कि डीसी अमित खत्री ने साइकिल चलाकर ही अपना फिटनेस का प्रूफ दिया है। यह फोटो सोसल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है और लोग इसे खूब लाइक कर रहे हैं।