फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जींद पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला

कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जींद पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला

Tue, 29 May 2018 12:12 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:12 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जींद पहुंचे इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
इनेलो ने चुनाव से पहले अपनी सरगर्मियां बढ़ा दी हैं। इसके चलते जींद में एक सप्ताह के दौरान इनेलो के बड़े नेताओं का यह तीसरा दौरा है। अभय व अजय चौटाला के बाद सोमवार को इनेलो सुप्रीमो ओमप्रकाश चौटाला कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए जींद पहुंचे। उन्होंने जाट धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। चौटाला ने कहा कि हरियाणा देश की राजनीति को नई दिशा देगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए तैयार रहने और इसके लिए मेहनत शुरू करने का आह्वान भी किया।

चौटाला ने कहा कि जिस प्रकार 1977 में जयप्रकाश और 1989 में पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल ने देश की राजनीति को बदला, ठीक उसी प्रकार 2019 के चुनाव में हरियाणा देश की राजनीति को नई दिशा देगा। चौटाला ने कहा कि पहले की तरह क्षेत्रीय दल देश की राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसमें इनेलो-बसपा गठबंधन का भी खास योगदान रहेगा। उन्होंने कहा कि फिलहाल ऐसे हालात बने हैं कि प्रदेश में इनेलो की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि जनता को एसवाईएल नहर के नाम पर केंद्र सरकार गुमराह कर रही है। जिस देश और प्रदेश की अर्थव्यवस्था खेती पर निर्भर करती हो और उस देश और प्रदेश के किसान को खेती के लिए जो पीएम पानी भी उपलब्ध नहीं करवा सकता, वह जनता का हितैषी कभी नहीं हो सकता। सरकार किसानों की आय दोगुनी करने की बात कर रही है, लेकिन किसान को उसकी फसल का समर्थन मूल्य नहीं दिया जा रहा। यह किसान को खत्म करने की साजिश सरकार की है। इस अवसर पर इनेलो जिला प्रधान कृष्ण राठी, विधायक प्रमेंद्र ढुल, हरिचंद मिड्ढा, पिरथी नंबरदार, प्रैस प्रवक्ता कृष्ण ढांडा, पूर्व विधायक सूरजभान काजल, रामफल कुंडू, आनंद लाठर, बलवान कुंडू, महाबीर दरौलीखेड़ा, अनुराग खटकड़, विकास सिहाग, कुलदीप सिहाग, कुलबीर चहल, सुरेश कुंडू, नीरू बंसल, बलजिंद्र सरड़ा, नीरज बुराडहैर, सतीश पिंडारा, सोनू गुलिया, गुरदीप सांगवान मौजूद रहे। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि वह कोई ज्योतिषी तो नहीं, लेकिन देश में जिस प्रकार के हालात बने हुए हैं, उन्हें लगता है कि इस साल में नवंबर या दिसंबर तक चुनाव हो सकते हैं। इनेलो सुप्रीमो ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार लोगों को जाति और धर्म में उलझाकर अपना उल्लू सीधा कर रही है। अब देश और प्रदेश के लोग भाजपा की नीतियों से तंग आ चुके हैं और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं। चौटाला ने कहा कि केंद्र सरकार कुछ चुनिंदा उद्योगपतियों के माध्यम से देश को योजनाबद्ध तरीके से लुटवाने का काम कर रही है। आज बड़े-बड़े उद्योगपति देश के पैसे को लेकर उडार हो रहे हैं। इन पर सरकार ने शिकंजा कसने का कोई काम नहीं किया, बल्कि छोटे किसान जो कर्ज के बोझ में सरकार की कुनीतियों के कारण दबे हुए हैं, उनकी जमीन को नीलाम करने के लिए सरकार तत्पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed