फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   वायदा खिलाफी से आहत आशा वर्कर केंद्रीय मंत्री के आवास का किया घेराव

वायदा खिलाफी से आहत आशा वर्कर केंद्रीय मंत्री के आवास का किया घेराव

Tue, 29 May 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
वायदा खिलाफी से आहत आशा वर्कर केंद्रीय मंत्री के आवास का किया घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। सरकार की वायदा खिलाफी के विरोध में आशा वर्कर यूनियन की बैठक सोमवार को नागरिक अस्पताल में हुई। बैठक के बाद वर्कर्स ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिह के आवास का घेराव कर सीटीएम सत्यवान मान को हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री के नाम अपनी मांगों का पत्र सौंपा।

यूनियन की राज्य प्रधान प्रवेश कुमारी ने कहा कि जनवरी में आशा वर्कर्स के लम्बे आंदोलन और तीन दौर की बातचीत के बाद वर्कर्स और सरकार के बीच एक फरवरी 2018 को समझौता हुआ था और महीनों बीतने के बाद अभी तक भी सरकार की तरफ से इस समझौते के बारे में कोई नोटिफिकेशन जारी नहीं की गई। इससे वर्कर्स में रोष हैं। इसके जलते आशा वर्कर्स ने सीएम द्वारा दी गई प्रति को जलाया। सचिव शीला और जिला प्रधान नीलम ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं में आशा वर्कर एक मुख्य हिस्से के तौर पर काम कर रही है। यह सरकार की योजनाओं को नीचे के स्तर तक पहुंचा रही है। सभी योजनाओं के लिए आशा वर्कर्स को याद किया जाता है। उन्होंने सरकार के इस रवैये के खिलाफ सात और आठ जून को हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed