फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लगेगा तड़का

एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लगेगा तड़का

Sat, 17 Feb 2018 12:13 AM IST
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी लगेगा तड़का
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। एकलव्य स्टेडियम में पंडित दीन दयाल उपाध्याय की स्मृति में 19 फरवरी से शुरू होने वाली एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी तड़का लगेगा। प्रतियोगिता की तैयारियों के लिए जिला प्रशासन ने लंगोट कस लिया है। दिल्ली की एक कंपनी स्टेडियम में एरीना मैदान लगाने के काम में जोर-शोर से लगी हुई है। अकेले इस मैदान को लगाने में ही दो करोड़ रुपये की राशि खर्च होगी। प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यपाल प्रोफेसर कप्तान सिंह सोलंकी करेंगे जबकि समापन समारोह में केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह एवं प्रदेश के खेल मंत्री अनिल विज मुख्य रुप से भाग लेंगे। प्रतियोगिता में कुल 12 टीमें भाग लेंगी।
नेशनल कबड्डी प्रतियोगिता के मुकाबले एरीना मैदान पर होने हैं। यह मैदान एक प्रकार का कृत्रिम मैदान है। इस मैदान को चारों कवर्ड किया जाएगा तथा इसमें दर्शकों के बैठने के लिए आठ हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। एरीना मैदान के अंदर चार बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी। मैदान के बाहर भी चार एलईडी स्क्रीन लगाई जाएंगी ताकि दर्शक बाहर से भी मैदान का आनंद ले सकें। डीसी अमित खत्री ने शुक्रवार को एकलव्य स्टेडियम में ही अधिकारियों की बैठक लेकर कार्यक्रम को भव्य बनाने के दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने मैदान का जायजा भी लिया तथा मैदान लगाने वाली कंपनी के अधिकारी से भी बातचीत की। कार्यक्रम में दर्शकों के प्रवेश के लिए अलग से चार द्वार बनाए जाएंगे वहीं वीवीआईपी के लिए एक द्वार अलग से बनाया जाएगा। शाम तीन बजे से प्रतिदिन मुकाबले शुरू होंगे, जो रात आठ बजे तक चलेंगे। बीच-बीच में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी लगातार जारी रहेंगे। इसके लिए बाहर से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले कलाकारों को बुलाया गया है। एक मंच पर एरीना मैदान लगाने वाले कंपनी के कलाकार प्रस्तुति देंगे, जबकि दूसरे मंच पर खेल विभाग द्वारा बुलाए गए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन


सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए होंगी अलग-अलग टीमें
जिस कंपनी को एरीना मैदान लगाने का कार्य सौंपा गया है, उस कंपनी की तरफ से अशोक मस्ती व कृष्ण बरुआ सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत करेंगे जबकि खेल विभाग की तरफ से हरेंद्र राणा, जगबीर राठी, गजेंद्र फौगाट व कवि प्रताप फौजदार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। इसके अलावा कंपनी की तरफ से चियर लीडर्स की तर्ज पर लड़कियों की एक टीम समय-समय पर दर्शकों का मनोरंजन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
एक समय में दो जगह होंगे मुकाबले
एरीना मैदान में कबड्डी प्रतियोगिता के लिए दो मैदान तैयार किए जा रहे हैं। इन दोनों मैदानों पर अलग-अलग टीमें आपस में भिड़ेंगी। दोनों ग्राउंड के बीच में 10 मीटर की जगह रखी गई है। 19 फरवरी शाम चार बजे मैच शुरू होंगे। इसके बाद छह बजे, सात बजे व आठ बजे मैच शुरू होंगे। 19 फरवरी को आठ मैच होंगे, 20 फरवरी को भी आठ मैच होंगे व अंतिम दिन 21 फरवरी को केवल दो मुकाबले होंगे।

12 टीमों के बनाए चार पूल
खेल के लिए चार पुल बनाए गए हैं। खेल प्रतियोगिता में महाराष्ट्र, सर्विसिज, कर्नाटका, हरियाणा, उत्तरप्रदेश, इंडियन रेलवे, उत्तराखंड, राजस्थान, विजय बैंक, सीआईएसएफ, एयर इंडिया, ओएनजीसी की कुल 12 टीमें अपने जौहर दिखाएंगी। पूल-ए में महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, विजय बैंक, पूल-बी में सर्विसिज, इंडियन रेलवे, सीआईएसएफ, पूल-सी में कर्नाटका, उत्तराखंड और एयर इंडिया, पूल-डी में हरियाणा, राजस्थान और ओएनजीसी की टीम को शामिल किया गया है।


लगभग पांच से छह करोड़ होंगे खर्च
खेल विभाग के उपनिदेशक छाज्जूराम ने बताया कि कार्यक्रम को भव्य बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। ऐसी प्रतियोगिता प्रदेश में दूसरी बार हो रही है। लगभग दो करोड़ रुपये की ईनाम राशि खिलाड़ियों को वितरित की जाएगी। दो करोड़ रुपये एरीना मैदान पर खर्च होंगे जबकि दो करोड़ रुपये खिलाड़ियों के ठहरने, खाने पीने व अन्य व्यवस्था पर खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि हर लिहाज से प्रतियोगिता का आयोजन दर्शकों खूब आनंद देगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed