{"_id":"5a848ba04f1c1b91268ba475","slug":"91518635936-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"94 डॉक्टरों की टीम रहेगी सरकारी अस्पतालों में तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
94 डॉक्टरों की टीम रहेगी सरकारी अस्पतालों में तैनात
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भाजपा की युवा हुंकार रैली को लेकर जिले में 94 डॉक्टर किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए सरकारी अस्पतालों में तैयार रहेंगे। इसके लिए 72 डॉक्टर दूसरे जिलों से बुलाए गए हैं। जबकि 22 डॉक्टर जींद में ही तैनात हैं। इनमें से 12 डॉक्टर शहर में विभिन्न रूटों पर एंबुलेंस में तैनात रहेंगे। उनके साथ 4 पैरामेडिकल स्टाफ के सदस्य भी तैनात रहेंगे। इसके अलावा पूरे प्रदेश से 46 एंबुलेंस तैनात कर दी गई हैं।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के काफिले में रोहतक मेडिकल कॉलेज व खानपुर मेडिकल कॉलेजों की टीमें रहेंगी। जिसमें हृदय रोग के इलाज संबंधी अत्याधुनिक सुविधाएं रहेंगी। बाहर से 23 सामान्य एंबुलेंस व 11 एडवांस सुविधाओं की एंबुलेंस बुलाई गई हैं। रैली के लिए अस्पताल में नोडल अधिकारी डा. गोपाल गोयल और डा. रमेश ने बताया कि जींद जिले में 10 सामान्य एंबुलेंस और 3 एडवांस सुविधाओं की एंबुलेंस पहले से हैं। इसके अलावा जिला अस्पताल में 200 बेड हैं। रैली को देखते हुए 50 अतिरिक्त बेडों की व्यवस्था की गई है।
24 घंटे पहले जींद जिले के सभी अस्पतालों में आपात सेवाएं शुरू
-रैली को देखते हुए जींद जिले में बुधवार से ही जींद, उचाना, सफीदों, नरवाना, जुलाना आदि के अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं शुरू कर दी गई हैं। 24 घंटे डॉक्टरों के अलावा पैरामेडिकल स्टॉफ सदस्य नियुक्त कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिलास्तर पर आयोजित किसी राजनीतिक दल की रैली में पहली बार स्वास्थ्य विभाग के डायरेक्टर स्तर के अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। जो बुधवार को ही जींद पहुंच गए हैं।
-