{"_id":"59384cb74f1c1bf40b8b4577","slug":"91496861879-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसिन कंपनी के मजदूरों के समर्थन में उतरे सफाई कर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईसिन कंपनी के मजदूरों के समर्थन में उतरे सफाई कर्मी
Updated Thu, 08 Jun 2017 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना (जींद)।
नपा के सफाई कर्मचारियों और मजदूरों ने एशियन कंपनी के मजदूरों के समर्थन में प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बुधवार को जुलाना की नगरपालिका कार्यालय के बाहर सेंटर ऑफ इंडियन ट्रेड यूनियन इकाई (सीटू) के तत्वावधान में बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता सीटू के जिला उपाध्यक्ष सुभाष पांचाल और सर्व कर्मचारी संघ के नेता ईश्वर ठाकुर ने की। सुभाष पांचाल ने मजदूरों और नपा सफाई कर्मचारियों को कहा कि रोहतक स्थित जापानी कंपनी आईसिन ने लगभग 700 सदस्यों को गेट से बाहर किया है और 20 मजदूरों को बिना किसी कारण के नौकरी से निकाल दिया है। कंपनी के सभी कर्मचारियों को अंडरटेकिंग देकर अंदर आने की शर्त रखी है, जो श्रम कानून का उल्लंघन है। सरकार और कंपनी की मिलीभगत से मजदूरों पर लाठीचार्ज किया गया और 425 मजदूरों पर केस बनाकर उन्हें जेलों में डाल दिया गया है। इसलिए मजदूरों के साथ हो रहे इस अन्याय को लेकर सीटू और सर्व कर्मचारी संघ मजदूरों को समर्थन देती है।
आईसिन कंपनी के मजदूरों के समर्थन में उतरे सफाई कर्मी
सीटू के बैनर तले किया नपा सफाई कर्मचारियों ने प्रदर्शन