{"_id":"5c782111bdec224e0121e9e1","slug":"81551376657-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएचएम कर्मियों ने ली हड़ताल वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएचएम कर्मियों ने ली हड़ताल वापस
विज्ञापन
एनएचएम कर्मियों ने हड़ताल वापस ली
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पुलवामा में आतंकी हमले के बाद की स्थिति को देखते और सीएम द्वारा आश्वासन देने के बाद वीरवार को एनएचएम कर्मियों ने हड़ताल वापस ले ली। अब यह कर्मचारी शुक्रवार से वापस काम पर लौटेंगे। कर्मियों के काम पर लौटने से सभी तरह की स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार होगा। कर्मचारी नेताओं ने कहा की पहले देश बाद में अधिकार। उन्होंने कहा कि सीएम ने एनएचएम कर्मचारियों की मांगों पर सकारात्मक रुख अपनाकर जल्द मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया है। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि अगर सरकार फिर से वादाखिलाफी करेगी तो दोबारा से होने वाली हड़ताल के लिए खुद जिम्मेदार होगी। इस अवसर पर गौरव सहगल, राजबीर बेरवाल, कमलेश बधाना, धर्मबीर, रामफल, रमेश, कर्मबीर ढुल, रामगोपाल नरवाना, संध्या, राजरानी मौजूद रहे।