{"_id":"5c6460a7bdec224dce166d7d","slug":"81550082215-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वर्षो बाद अब होगा जिले में 1900 लोगों का अपने घर का सपना पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वर्षो बाद अब होगा जिले में 1900 लोगों का अपने घर का सपना पूरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 1900 लोगों का अपने घर का सपना होगा पूरा
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर में जो लोग अपना घर बनाने की वर्षों से आस लगाए बैठे थे, अब उनका सपना पूरा होने की उम्मीद जगी है. प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शहर में 1900 लोगों के आवास बनाने के लिए प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। घर का सपना संजोए लोगों की बुधवार को लघु सचिवालय में नगर परिषद कार्यालय के बाहर भीड़ लगी रही। सैकड़ों की संख्या में महिला और पुरुष जमा रहे, हालांकि नगर परिषद की तरफ से इन लोगों को फोन कर बुलाया गया था।
मकान बनाने के लिए आवेदन करने वालों में से नगर परिषद ने 1900 लोगों का चयन किया है। इनमें से पहले दिन 350 लोगों को आशय पत्र देकर मकान बनाने की शुरूआत करने के लिए कहा गया है। इन लोगों के मकान की प्रक्रिया को योजना के तहत पांच चरणों में पूरा होना है। प्रथम चरण में आशय पत्र नगर परिषद ने देना था। आशय पत्र लेकर इन लोगों को मकान का नक्शा पास करवाना है। इसके बाद दूसरे चरण में मकान की नींव भरने पर एक लाख रुपये का चेक दिया जाएगा। तीसरे चरण में लेंटर डाला जाएगा। इसके बाद चौथे चरण में लेंटर लगने पर एक लाख रुपये का चेक और पांचवें चरण में मकान पूरा होने पर 50 हजार रुपये का चेक इन लोगों को मिलेगा। इस तरह से प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इन लोगों को मकान बनाने के लिए दो लाख पचास हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
शहर में मकान का सपना होगा पूरा
शहर में खाली पड़े प्लाटों में कुछ लोग आर्थिक स्थित कमजोर होने के कारण अपना मकान नहीं बना सकते थे। इन लोगों का मकान बनाने का सपना पूरा करने लिए पीएम में प्रधानमंत्री आवास योजना इन लोगों के लिए लागू की। अब कोई भी पात्र परिवार योजना के लाभ से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। जींद में इस योजना का लाभ फिलहाल 1900 लोगों को मिलेगा। इनके प्रथम चरण की शुरूआत कर इनको आशय पत्र दिए गए हैं।
विज्ञापन
-पूनम सैनी नगर परिषद चेयरमैन जींद।