फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रैली में उमड़ी भीड़ के कारण चरमराई यातायात व्यवस्था, शहर में जगह-जगह लगे रहे जाम

रैली में उमड़ी भीड़ के कारण चरमराई यातायात व्यवस्था, शहर में जगह-जगह लगे रहे जाम

Mon, 10 Dec 2018 12:26 AM IST
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:26 AM IST
विज्ञापन
रैली में उमड़ी भीड़ के कारण चरमराई यातायात व्यवस्था, शहर में जगह-जगह लगे रहे जाम
रैली में उमड़ी भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था, शहर में लगे रहे जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। शहर के बाहर से गुजरने वाले बाईपास के पास पिंडारा गांव में हुई जननायक जनता पार्टी की रैली में उमड़ी भीड़ के कारण शहर की यातायात व्यवस्था चरमरा गई। जिसकी वजह से जगह-जगह जाम लग गए। इससे लोगों को खासी परेशानी होने के साथ दुकानदारों को भी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह नौ बजे लोग रैली में आने शुरू हुए और तीन बजे तक आते रहे। रैली स्थल के पास से गुजरने वाले बाईपास के दोनों तरफ लोगों तथा वाहनों का भारी जमावड़ा रहा। जाम की स्थिति ऐसी थी कि हजारों लोग रैली स्थल तक ही नहीं पहुंच पाये। रैली में जननायक जनता पार्टी के वॉलंयिटरों ने जाम न लगे, इसके लिए पुख्ता इंतजाम पहले से ही किए हुए थे। शहर के सभी चौक चौराहों पर वॉलंटियर सुबह आठ बजे ही तैनात हो गए थे। इसके साथ यातायात पुलिस ने भी व्यवस्था बनाने में खूब पसीना बहाया, लेकिन हजारों की संख्या में आए वाहनों के कारण वॉलंटियर और यातायात पुलिस के सभी प्रबंध कम पड़ गए। इस दौरान नरवाना रोड, हांसी रोड, भिवानी रोड, रोहतक रोड, सफीदों रोड और गोहाना रोड पर लंबा जाम लगा रहा। शहर से कई किलोमीटर दूर तक आने वाले वाहनों का जाम लगा रहा। जाम के कारण रैली में आने वाले हजारों लोगों को दो से तीन किलोमीटर पैदल चलकर आना पड़ा। जाम के कारण ही रैली के मुख्य वक्ता और सांसद दुष्यंत चौटाला को भी लगभग ढाई किलोमीटर दूर हेलीपैड से पैदल आना पड़ा।
दोपहर तक रैली पर बना रहा संशय
रैली में दोपहर एक बजे तक अच्छी भीड़ नहीं जमी। इस दौरान लोगों में रैली को लेकर भीड़ जुटने पर भी संशय बना रहा। मंच पर नैना चौटाला के पहुंचने के बाद ही लगभग दो बजे भीड़ ने अपना रूप दिखाना शुरू कर दिया। इसके बाद रैली स्थल पर दुष्यंत समर्थकों का हुजूम उमड़ा।
विज्ञापन

सांसद दुष्यंत चौटाला के भाषण के समय बेकाबू हुई भीड़
सांसद दुष्यंत चौटाला के भाषण के समय युवाओं की भीड़ बेकाबू हुई। इस भीड़ ने रैली स्थल पर किए गए पुख्ता इंतजामों को लांघ कर दुष्यंत के भाषण को सुना। इस दौरान सभी बेरिकेड और वॉलंटियर पंडाल से गायब नजर आए और इसमें एक भारी भीड़ सांसद दुष्यंत को सुनने के लिए उमड़ पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंडाल पड़ा छोटा पहली बार पंडाल के कार्नर से उतरवाए पर्दे
समस्त हरियाणा सम्मेलन में दुष्यंत चौटाला के भाषण को सुनने के लिए लोगों की इतनी भीड़ बढ़ इकट्ठा हो गई कि सभी पुख्ता प्रबंध फेल हो गए। इस दौरान पंडाल के एक तरफ लगाए गए पर्दों को हटवाना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed