फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   नागरिक अस्पतला का गायनी वार्ड नए भवन में शिफ्ट, अब जच्चा-बच्चा को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं --30 से बढ़कर 50 हुई बेड की संख्या

नागरिक अस्पतला का गायनी वार्ड नए भवन में शिफ्ट, अब जच्चा-बच्चा को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं --30 से बढ़कर 50 हुई बेड की संख्या

Tue, 27 Nov 2018 12:00 AM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
नागरिक अस्पतला का गायनी वार्ड नए भवन में शिफ्ट, अब जच्चा-बच्चा को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं --30 से बढ़कर 50 हुई बेड की संख्या
गायिनी वार्ड नए भवन में शिफ्ट, 30 से बढ़कर 50 हुई बेड की संख्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। नागरिक अस्पताल में डिलीवरी के लिए आने वाली गर्भवती महिलाओं को अब पहले से बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में चल रहे गायिनी वार्ड को नए भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। हमेशा कम बेड की समस्या से जूझने वाले गायिनी वार्ड में अब 30 से बढ़ाकर बेड की संख्या भी 50 कर दी गई है।
जींद के नागरिक अस्पताल में एक बेड पर दो या तीन जच्चा को रख जाता था। इसको लेकर हमेशा अस्पताल की व्यवस्थाओं पर सवाल उठते रहते थे, लेकिन अब यहां आने वाली जच्चा को काफी आराम मिलेगा। दरअसल पहले गायिनी वार्ड में जहां 30 बेड होते थे, वह अब 50 हो गए हैं। गायिनी वार्ड नए भवन में शिफ्ट होने से नर्सरी वार्ड को भी अलग कर दिया गया है। गायिनी वार्ड के शिफ्ट किए जाने के बाद सोमवार को सिविल सर्जन डॉ. संजय दहिया ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ ठीकठाक मिला। निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन ने वार्ड के शिफ्टिंग के अधूरे कार्य को भी जल्द से जल्द पूरा करने के आदेश दिए। गौरतलब है कि नागरिक अस्पताल के पुराने भवन में चलता रहेगा। गायिनी वार्ड में जगह कम होने के कारण, काफी परेशानी रहती थी। कम बेड होने के कारण कई बार तो जच्चा को बेड भी नहीं मिल पाता था। इसके चलते जच्चा को दूसरे वार्ड में भी शिफ्ट करना पड़ता था। वहीं नवजात बच्चों की देखभाल के लिए नर्सरी को भी गायिनी वार्ड से अलग कर दिया गया है। नर्सरी को गायिनी वार्ड के साथ शिफ्ट कर नर्सरी का अलग वार्ड बना दिया गया है। पहले लेबर रूम व नर्सरी आमने सामने होने से काफी दिक्कत रहती थी।
विज्ञापन

महिला आयोग को भी हो चुकी है शिकायत
कुछ महीने पहले जींद पहुंची महिला आयोग की टीम ने जब नागरिक अस्पताल का दौरा किया तो, यहां एक महिला ने शिकायत की थी कि उसे दाखिल नहीं किया जा रहा है। उस समय अस्पताल प्रबंधन ने गायिनी वार्ड में बेड खाली नहीं होने की बात कही थी। ऐसे में अब महिलाओं को काफी सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गायनी वार्ड को नए भवन में कर दिया गया है। शिफ्टिंग का 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है। एक-दो दिन में काम पूरा हो जाएगा। गायिनी वार्ड में बैड की कमी को देखते हुए संख्या 30 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है। नवजात बच्चों की नर्सरी को भी गायिनी वार्ड से अलग कर दिया गया है, ताकि किसी प्रकार के संक्रमण के फैलने का अंदेशा नहीं रहे। ग
डॉ. संजय दहिया, सिविल सर्जन
नागरिक अस्पताल, जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed