फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद में भारी वाहनों की आज नो एंट्री

जींद में भारी वाहनों की आज नो एंट्री

Thu, 15 Feb 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 15 Feb 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
जींद में भारी वाहनों की आज नो एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।
वीरवार को जींद में होने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए प्रशासन ने चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था की है। विरोधी दलों के विरोध के ऐलान के चलते मल्टी लेयर सुरक्षा व्यवस्था जमाई गई है। तीन श्रेणियों में होने वाली सुरक्षा व्यवस्था में रैली स्थल तक पहुंचने वाले हर शख्स पर कड़ी नजर रखी जाएगी। इसके लिए सुरक्षाकर्मियों के साथ-साथ ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जाएगी। कुल मिलाकर 50 ड्रोन कैमरों की व्यवस्था है। इसमें भाजपा के 40 व पुलिस के दस ड्रोन कैमरा शामिल हैं।
दरअसल भाजपा की युवा हुंकार बाइक रैली में पार्टी नेताओं द्वारा एक लाख बाइक पहुंचने का दावा किया जा रहा है। शहर की सड़कों पर एक साथ इतनी अधिक संख्या में बाइक आने से भीड़ होगी। ऐसे में किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचने के लिए प्रशासन ने शहर में भारी कॉमर्शियल वाहनों की एंट्री पर रोक लगा दी है। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर हर आने-जाने वाले पर ड्रोन से नजर रखी जाएगी। इसके तहत कैथल रोड, नरवाना रोड, गोहाना रोड, सफीदों रोड, हांसी रोड, भिवानी रोड, रोहतक रोड, पटियाला चौक व टेंनरी मोड़ पर ड्रोन कैमरे लगाए जाएंगे।
विज्ञापन


रैली स्थल से हटवाई ड्रोन की व्यवस्था
पहले प्रशासन ने सुरक्षा कारणों के चलते रैली स्थल पर लोगों के ऊपर से दस ड्रोन लगाने की योजना बनाई थी, लेकिन भाजपा नेताओं ने इससे होने वाले शोर से होने वाली परेशानी से बचने के लिए ड्रोन को हटाने को कहा है। भाजपा महासचिव संजय भाटिया के अनुसार पुलिस को ड्रोन रैली स्थल के आसपास रखने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
शाह के बाद बदला मुख्यमंत्री का भी रूट
कहने को तो भाजपा ने रैली को बाइक रैली का नाम दिया है, लेकिन एक-एक कर भाजपा के बड़े नेताओं का बाइक से आने का कार्यक्रम रद्द हो रहा है। पहले पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को भी बहादुरगढ़ से बाइक पर चलकर जींद आने का कार्यक्रम था, लेकिन वह बदल गया। इसके बाद बुधवार को सीएम का कार्यक्रम भी बदल गया है। पहले मुख्यमंत्री को अलेवा से बाइक पर सवार होकर जींद पहुंचाना था, लेकिन अब वे भी हेलीकॉप्टर से ही जींद पहुंचेंगे। भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी के अनुसार अब मुख्यमंत्री हैलीपैड से रैली स्थल तक ही बाइक पर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed