फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   रैली में गाड़ियों आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं होगी शहर में एंट्री

रैली में गाड़ियों आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं होगी शहर में एंट्री

Tue, 13 Feb 2018 11:52 PM IST
Updated Tue, 13 Feb 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
रैली में गाड़ियों आने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं की नहीं होगी शहर में एंट्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए क्षेत्रीय नेताओं और प्रशासन ने प्रबंध तेज कर दिए हैं। दूर के जिलों से आने वाले कार्यकर्ता गाड़ियों में आ सकते हैं, लेकिन शहर में उनकी एंट्री नहीं होगी। इसके लिए सभी मुख्य मार्गों पर सात ऐसे प्वाइंट बनाए गए हैं, जहां गाड़ियों की पार्किंग होगी। यहां से सभी कार्यकर्ता बाइकों पर ही रैली स्थल पर पहुंचेंगे। इसके लिए नरवाना रोड मुख्य है। इस रास्ते से प्रदेश की 12 विधानसभा क्षेत्रों के लोग जींद पहुंचेंगे। ऐसे में नरवाना रोड पर चीनी मिल के पास पार्किंग की व्यवस्था की गई है। गाड़ियों में आने वाले लोग यहां अपनी गाड़ियां पार्क कर रैली स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं कैथल रोड पर गंगापुत्रा अस्पताल में पार्किंग बनाई गई है। सफीदों रोड पर डीपीएस के पास, गोहना रोड पर एमएसएन स्टोर्ट्स एकेडमी, रोहतक रोड पर बिशनपुरा गांव के पास खाली मैदान और हांसी व बरवाला रोड पर ईक्कस गांव के पास पार्किंग बनाई जाएगी।

हर पार्किंग का होगा अलग रंग, उसी रंग का मिलेगा टोकन
रैली में आने वाली बाइकों का प्रबंधन करने के लिए पांच पार्किंग बनाई गई हैं। इसमें हर पार्किंग को अलग रंग दिया जाएगा। पार्किंग में उसी रंग का झंडा भी लगाया जाएगा और बाइक सवार को उसी रंग का टोकन मिलेगा। इससे वापसी के समय बाइक सवार आसानी से पार्किंग में अपनी बाइक के पास पहुंच सकेगा।
विज्ञापन


बाइक लेकर आए तो सर्विस मुफ्त
भाजपा के क्षेत्रीय नेता हुंकार रैली में लोगों को जुटाने के अगल-अलग तरकीबें अपना रहे हैं। इसी कड़ी में भाजपा नेता अर्जुन पंडित ने अपनी फेसबुक पर एक संदेश लगाया है। इसमें लिखा गया है कि जो अमित शाह की रैली में बाइक लेकर जाएगा, उसकी जुलाना की एक एजेंसी में एक साल तक सर्विस फ्री की जाएगी। इस बारे में अर्जुन पंडित ने कहा कि उन्हें सिर्फ अपने साथियों के लिए फेसबुक पर यह संदेश डाला है, इसका कोई सार्वजनिक होर्डिंग नहीं लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने जारी किया वीडियो
रैली की तैयारियों के बीच कांग्रेसी नेता प्रमोद सहवाग ने एक वीडियो जारी किया है। इसमें जींद की पुरानी अनाज मंडी में कुछ लोगों को रैली के लिए 500-500 रुपये दिए जा रहे हैं। यह लोग बोल भी रहे हैं कि रैली में जाने के फार्म उनसे भरवाए गए हैं और इसके बदले उन्हें 500-500 रुपये दिए गए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति बताता है कि उन्हें विकास का मोबाइल नंबर दिया गया है, जो उन्हें काम बताएगा। इसके साथ ही यहां फार्म भरवाने वाला व्यक्ति कहता है कि उनके पास बाइक रैली की पार्किंग की सुरक्षा का ठेका है और इसके लिए आदमी चाहिए। सुरक्षा गार्डों को वर्दी पहनाकर बाइक की सुरक्षा में तैनात किया जाएगा।

पार्किंग में लगेंगे सीसीटीवी
रैली में आने वाली बाइकों की सुरक्षा के लिए सभी पांच पार्किंग में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। पार्टी के संगठन मंत्री सुरेश भट्ट ने नेताओं के साथ मीटिंग में कहा कि बाइक के साथ हेलमेट रखने के लिए प्लास्टिक के अस्थाई लॉक मुहैया करवाए जाएंगे।


बारिश का पानी सुखाने के लिए बहाया पसीना
अमित शाह की रैली से पहले हुई बारिश ने प्रबंधन के काम को बिगाड़ दिया है। दरअसल रैली स्थत पर जगह-जगह गड्ढों में पानी भर गया है। इसको सुखाने के लिए जहां सोकर मशीन के साथ-साथ मजदूरों ने हाथ से भी पानी निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed