फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   छात्र संघ चुनाव पर राजनीति

छात्र संघ चुनाव पर राजनीति

Thu, 16 Nov 2017 11:30 PM IST
Updated Thu, 16 Nov 2017 11:30 PM IST
विज्ञापन
छात्र संघ चुनाव पर राजनीति
छात्र संघ चुनाव को लेकर युवा न छोड़े उम्मीद:पिंडारा
विज्ञापन

कुछ राजनीतिक दल कर रहे छात्र संघ चुनाव पर राजनीति
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्वविद्यालय इकाई ने बैठक कर छात्र-छात्राओं से चुनाव के विषय पर चर्चा की। विद्यार्थी परिषद विभाग प्रमुख सुशील शास्त्री व जिला अध्यक्ष हरीश रामकली ने कहा कि हरियाणा के अंदर लिंगदोह कमेटी की रिपोर्ट के अनुसार ही चुनाव कराने चाहिए और प्रत्यक्ष चुनाव ही विश्वविद्यालय व कालेजों में होने चाहिए, क्योंकि अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली में सभी विद्यार्थियों की सहभागिता नहीं हो पाती। विश्वविद्यालय अध्यक्ष वीरेंद्र पिंडारा ने कहा कि छात्र संघ चुनाव को लेकर हरियाणा के युवाओं को उम्मीद का दामन नहीं छोड़ना चाहिए। कुछ राजनीतिक संगठन अपने राजनीतिक स्वार्थ को सिद्ध करने के लिए छात्र राजनीति का सहारा लेकर अपना मनोरथ सिद्ध करना चाहते हैं परंतु विद्यार्थी परिषद पिछले कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव को लेकर संघर्ष कर रही है। 2010 के अंदर चंडीगढ़ के मटक पर 10000 छात्रों की रैली की गई थी, जिसमें 25 कार्यकर्ता गिरफ्तार भी हुए थे जिनकी रिहाई अभी पिछले वर्ष हुई है। शिक्षा में सुधार और विद्यार्थियों के अधिकार के लिए संगठन पूरी तरह से कार्य कर रहा है। छात्र हित के लिए संगठन अपने सिद्धांत और विचारों के साथ कोई समझौता नहीं करेगा। शिक्षा प्रणाली में बहुत सारी खामियां थी, उन्होंने सुधार करते हुए अच्छी शिक्षा नीति तैयार करने के लिए काम हो रहा है। इस दौरान मुख्य रूप से विशाल, युवराज, धर्म सिंह, आरती, रितु, पूजा आदि छात्र-छात्राएं मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed