फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   अविश्वास प्रस्ताव की बैठक करवाने की मांग

अविश्वास प्रस्ताव की बैठक करवाने की मांग

Thu, 06 Jul 2017 12:12 AM IST
Updated Thu, 06 Jul 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
अविश्वास प्रस्ताव की बैठक करवाने की मांग

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
जींद
एक साल पहले उचाना नगर पालिका की चेयरपर्सन बनीं वीना रानी के खिलाफ पार्षदों ने मोर्चा खोल दिया है। 10 पार्षद चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास पत्र लेकर बुधवार को डीसी अमित खत्री से मिलने पहुंचे। पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव की बैठक करवाने की मांग की है। बुधवार को डीसी अमित खत्री के दरबार में नपा उपप्रधान रणधीर सिंह के नेतृत्व में वार्ड-2 के पार्षद विद्या प्रकाश, वार्ड-3 से कमलेश रानी, वार्ड-4 विकास, वार्ड-6 की रेखा रानी, वार्ड-8 की रेखा देवी, वार्ड-10 नीलम, वार्ड-11 की गुरमीत, वार्ड-12 की मुकेश रानी, वार्ड-13 की राजेश कुमारी सहित 10 पार्षदों ने नपा चेयरपर्सन के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बैठक कराने की मांग की। उन्होंने कहा है कि प्रधान अपनी मनमाफिक कार्य कर रही हैं। किसी भी कार्य में किसी भी पार्षद से कोई राय नहीं की जाती। इस कारण विकास कार्यों में पारदर्शिता नहीं है। उचाना शहर में होने वाले सभी कार्यों में भेदभाव किया जा रहा है।

दो करोड़ के पेमेंट पर है विवाद
यह मामला नगरपालिका के खाते से दो करोड़ रुपये के पुराने भुगतान का है। मार्च में पुलिस ने चेयरपर्सन सहित 10 नपा के अधिकारियों, कर्मचारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच एसडीएम डॉ. किरण सिंह भी कर चुकी हैं। इसके आधार पर केस दर्ज किया गया है। इसमें पुलिस ने नपा चेयरपर्सन वीना रानी, तत्कालीन सचिव राजेंद्र सिंह, हंसराज, अमन ढांडा, तत्कालीन अभियंता आरडी गोयल, नितेश कुमार, कनिष्ठ अभियंता राजेश दलाल, विजय धीमान, आरओ चंद्रभान, सेवादार राजकुमार के खिलाफ केस दर्ज किया है। गौरतलब है कि यह मामला केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के सामने आने पर उन्होंने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


सभी आरोप बेबुनियाद
यहां सिर्फ सत्ता की लड़ाई चल रही है। पार्षदों के बहुमत से मैं चेयरपर्सन बनी हूं। आगे भी पार्षदों को ही फैसला करना है। किसी भी काम में कोई गड़बड़ी नहीं है। कुछ लोग जानबूझ कर गलत काम करवा रहे हैं। अविश्वास प्रस्ताव का सामना किया जाएगा। -वीना रानी, चेयरपर्सन, उचाना नगरपालिका।
विज्ञापन
विज्ञापन

उचाना नपा चेयरपर्सन के खिलाफ 10 पार्षदों ने खोला मोर्चा
डीसी के दरबार पहुंचकर अविश्वास प्रस्ताव की बैठक करवाने की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed