फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   81 coronas, including 12 students, were found infected, 255 cases in five.

12 विद्यार्थियों सहित 81 कोरोना संक्रमित मिले, पांच में 255 मामले आए

Sun, 28 Mar 2021 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 28 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
81 coronas, including 12 students, were found infected, 255 cases in five.
कोरोना जांच के लिए सैंपल लेती स्वास्थ्य विभाग की टीम। संवाद - फोटो : Jind
मार्च महीने में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग को 811 लोगों की रिपोर्ट मिली, जिसमें से 81 लोगों को संक्रमित पाया गया है। फिलहाल कोरोना संक्रमण के मामले में मार्च महीना अगस्त से पीछे चल रहा था, लेकिन रविवार को उसे भी पीछे छोड़ दिया है। अब मार्च से संक्रमण के मामले में केवल सितंबर, अक्तूबर, नवंबर तथा दिसंबर ही आगे हैं। सितंबर में 1371, अक्तूबर में 890, नवंबर में 1210 तथा दिसंबर में 845 संक्रमण के मामले सामने आए थे।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण बढ़ने का सबसे बड़ा कारण लापरवाही मानी जा रही है। जिले के लोग न तो मास्क लगा रहे हैं और न ही दो गज दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं। जिला स्तर पर कोरोना संक्रमण पर अंकुश लगाने के लिए बनाई गई कमेटी भी कुछ नहीं कर रही है। यह कमेटी केवल कागजों तक ही सीमित होकर रह गई है। पिछले पांच दिन की बात की जाए तो 255 मामले सामने आ चुके हैं। इसके साथ ही जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 5750 पहुंच गया है। वहीं ठीक होने वालों की संख्या भी 5330 तक पहुंच गई है। जिले में अब तक 87 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। इस समय जिले में 360 एक्टिव केस हैं। रविवार को स्वास्थ्य विभाग ने 342 लोगों के सैंपल लिए। नागरिक अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में 17 लोग दाखिल हैं। सिविल सर्जन डॉ. मनजीत सिंह ने लोगों से कोरोना गाइडनलाइन का पालन करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed