फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   800 players will participate in Kho-Kho and Kabaddi competitions.

Jind News: खो-खो व कबड्डी स्पर्धा में भाग लेंगे 800 खिलाड़ी

Tue, 23 Sep 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जींद
संवाद न्यूज एजेंसी, जींद Updated Tue, 23 Sep 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
800 players will participate in Kho-Kho and Kabaddi competitions.
22जेएनडी48-स्वामी गणेशानंद सनातन धर्म विद्यालय उचाना में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेते
उचाना। स्वामी गणेशानंद सनातन धर्म विद्यालय उचाना में 36वें उत्तर क्षेत्रीय खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। खो-खो व कबड्डी प्रतियोगिताओं में उत्तर क्षेत्र के जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, दिल्ली व हरियाणा के लगभग 800 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। विभिन्न आयु वर्गों में खो-खो व कबड्डी की प्रतिस्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तौर पर विधायक उचाना प्रतिनिधि रामचंद्र अत्री पहुंचे। विशिष्ट अतिथि के रूप में भारत की महिला पर्वतारोही अनीता कुंडू व समाज सेवी देवा सिंह श्योकंद पहुंचे।
विज्ञापन

रामचंद्र अत्री ने कहा कि विद्या भारती जैसे संगठन खेलों के माध्यम से छात्रों में नेतृत्व अनुशासन व समर्पण जैसे गुणों का विकास कर रहे हैं। इस प्रकार के आयोजन खेल महाकुंभ के रूप में उत्तर क्षेत्र के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच प्रदान करते हैं इससे वे राष्ट्रीय स्तर तक अपनी प्रतिभा स्थापित कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के कई खिलाड़ियों ने अलग-अलग प्रतिस्पर्धा में विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है। अनीता कुंडू ने कहा कि खेल केवल एक शारीरिक गतिविधि नहीं है बल्कि यह राष्ट्र की आत्मा और पहचान का अभिन्न हिस्सा है। जब हम खेल और राष्ट्र की बात करते हैं तो इसका संबंध सिर्फ खिलाड़ी के व्यक्तिगत प्रयासों से नहीं, बल्कि समग्र रूप से देश की एकता, समाजिक समरसता और वैश्विक पहचान से जुड़ा होता है।

इस अवसर पर उपाध्यक्ष सुरेंद्र अत्री, क्षेत्रीय संयोजक मलखान सिंह, प्रांत प्रमुख किशोर, सह संयोजक डॉ. संजीव कुमार, नीरज नागपाल, ओम प्रकाश, जगन्नाथ, विनोद वशिष्ठ, धर्मवीर, दिनेश गोयल व रणधीर शास्त्री मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed