फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   80 roadways buses to be deployed for the Seva Jyoti Yatra; passengers may face inconvenience.

Jind News: सेवा ज्योति यात्रा में लगेंगी 80 रोडवेज बसें, यात्रियों को हो सकती है परेशानी

Wed, 07 Oct 2026 02:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 07 Oct 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
80 roadways buses to be deployed for the Seva Jyoti Yatra; passengers may face inconvenience.
फोटो 06जेएनडी08-बस अड्डे पर खड़ी रोडवेज बस, जिनमें गांव-गांव से ग्रामीणों को जींद लाया जाएगा। स
जींद। सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार को अर्जुन स्टेडियम में होने वाले जिला स्तरीय सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम के लिए रोडवेज की 80 बसें लोगों को गांवों से जींद लाने के लिए लगाई गई हैं। ऐसे में जींद डिपो की बसों की संख्या कम होने से बुधवार को सामान्य यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण होगा। कैबिनेट मंत्री कृष्ण कुमार बेदी और डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्ढा मुख्य अतिथि होंगे। सफीदों विधायक रामकुमार गौतम, उचाना विधायक देवेंद्र अत्री और समाज कल्याण बोर्ड के चेयरमैन कैप्टन योगेश बैरागी समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

नरवाना, उचाना, पानीपत, गोहाना और असंध जैसे रूटों पर परिवहन समितियों की बसें भी चलती हैं, लेकिन रोहतक, भिवानी, कैथल, हिसार और कुरुक्षेत्र जैसे रूटों पर रोडवेज बसों की उपलब्धता कम होने से यात्रियों का दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किस डिपो से कितनी बसें
लोगों को कार्यक्रम में लाने के लिए जींद से 12, सफीदों से 20 व उचाना, नरवाना और जुलाना से 16-16 बसें लगाई गई हैं। जींद उपकेंद्र से जाने वाली 12 बसें खोखरी, दालमवाला, रायचंद वाला, ढांडा खेड़ी, कंडेला, अहिरका, मनोहरपुर, जाजवान, जुलानी, जलालपुर कलां और ईंटल कलां समेत आसपास के गांवों से लोगों को लेकर आएंगी। बसें अलसुबह करीब पांच बजे गांवों के लिए रवाना होंगी।
162 बसों में से 80 कार्यक्रम में रहेंगी
डिपो में करीब 162 रोडवेज बसें हैं। इनमें किलोमीटर स्कीम की 37 बसें भी शामिल हैं। इसके अलावा 10 एसी बसें गुरुग्राम और चंडीगढ़ जैसे रूटों पर चलती हैं। डिपो की बसों में प्रतिदिन करीब 15 हजार यात्री सफर करते हैं और डिपो को प्रतिदिन दस लाख रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त होता है। बुधवार को 80 बसें सेवा ज्योति कार्यक्रम में लगने से सामान्य संचालन के लिए करीब आधी बसें ही उपलब्ध रहेंगी।


वर्जन
सेवा ज्योति कार्यक्रम के लिए कुछ बसें लोगों को लाने में लगाई गई हैं। अन्य यात्रियों को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। जिस रूट पर यात्रियों की संख्या अधिक होगी, वहां उसी हिसाब से बसों का संचालन किया जाएगा। -सुनील पूनिया, डीआई, रोडवेज डिपो जींद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article