फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   13 लाख रुपये से सुधरेगी हाउसिंग बोर्ड की सीवरेज समस्या

13 लाख रुपये से सुधरेगी हाउसिंग बोर्ड की सीवरेज समस्या

Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
13 लाख रुपये से सुधरेगी हाउसिंग बोर्ड की सीवरेज समस्या
13 लाख रुपये से सुधरेगी हाउसिंग बोर्ड की सीवरेज समस्या
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। पिछले दो साल से ठप सीवरेज व्यवस्था का दंश झेल रहे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों को अब राहत मिलने जा रही है। इसके लिए जनस्वास्थ्य विभाग 13 लाख 45 हजार रुपये से नई सीवरेज लाइन डालने की योजना बनाई है। अगले महीने में इस परियोजना के टेंडर किए जाएंगे और इसके बाद वर्क अलाट कर परियोजना पर काम शुरू किया जाएगा।
दरअसल हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में बंद मार्केट के पीछे सीवरेज लाइन आए दिन बंद रहती है। इसके चलते गलियों में गंदा पानी निकल आता है और लोगों को परेशानी होती है। पिछले करीब दो साल से लोग इस समस्या को लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन अब इसका समाधान होने जा रहा है। दरअसल बंद मार्केट के पास सीवरेज लाइन बंद होने से आधे से करीब 200 घरों का गंदा पानी रुक जाता है। कई बार तो सीवरेज लाइन के बैक मारने से लोगों के घरों में भी सीवर का पानी घुस जाता है।
विज्ञापन

मकानों के नीचे दब गई पुरानी लाइन
हालांकि यहां जनस्वास्थ्य विभाग द्वारा पहले से लाइन डाली गई है, लेकिन कई जगह पर पुरानी लाइन मकानों के नीचे दब गई है। इसके चलते पूरी तरह से सीवरेज लाइन की सफाई नहीं हो पाती। ऐसे में अब जनस्वास्थ्य विभाग ने यहां नई लाइन डालने की योजना बनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां लोगों को पिछले लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बार-बार सीवरेज लाइन को साफ भी करवाया, लेकिन लाइन नहीं चली। इस पर विभाग ने परियोजना बनाकर मुख्यालय को भेजी थी। इसको स्वीकृति मिल गई है। अगले महीने में इसके टेंडर करवाकर नई लाइन डाली जाएगी।
एसके सिंह, एक्सईएन जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed