फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   जींद के एकलव्य स्टेडियम में दसवीं हरियाणा राज्य दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबले

जींद के एकलव्य स्टेडियम में दसवीं हरियाणा राज्य दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबले

Mon, 18 Feb 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 18 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
जींद के एकलव्य स्टेडियम में दसवीं हरियाणा राज्य दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में दूसरे दिन हुए रोचक मुकाबले
200 मीटर दौड़ में हिसार का जतिन प्रथम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। एकलव्य स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय दिव्यांग प्रतियोगिता के दूसरे दिन रोचक मुकाबले हुए। जिला शिक्षा अधिकारी ने पांच सौ मीटर व्हील चेयर रेस का शुभारंभ करवाया। इसमें 200 मीटर दौड़ में हिसार जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के जतिन कुमार प्रथम, पानीपत जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नौलथा के इकबाल को दूसरा स्थान, गुरुग्राम के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खादीपुर के अर्जुन को तीसरा स्थान मिला। लड़कों की 100 मीटर दौड़ में पंचकूला के सेक्टर-20 के जीएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पीयूष को प्रथम, चरखी दादरी के राजकीय उच्च विद्यालय मोरवाला के पवन को द्वितीय, पानीपत के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दादौला के हर्ष को तीसरा स्थान मिला। 200 मीटर लड़कियों की दौड़ में फतेहाबाद जिला के राजकीय हाई स्कूल नाचौली की वंदना को प्रथम, पलवल जिला के राजकीय मिडिल स्कूल खांबी की प्रीती को द्वितीय औरर इसी जिला के राजकीय मिडिल स्कूल माथेपुर की शुभम को तीसरा स्थान मिला। एचआई-श्रवण बाधित 100 मीटर दौड़ में पलवल के राजकीय मिडिल स्कूल के इंद्राज को प्रथम, भिवानी के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के निखिल को दूसरा और जींद जिला के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सफीदों तथा हिसार जिला के राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल लितानी के रजत व जतिन बैनीवाल को संयुक्त रूप से तीसरा स्थान मिला। लॉंग जंप में लड़कों में पलवल की एचएमएस सदन स्कूल के इंद्राज को प्रथम, पानीपत के इकबाल को दूसरा तथा चरखी-दादरी के नीतिश को तीसरा स्थान मिला। लॉन्ग जंप पुरुष (ओ एच-ऑर्थो पैडिकली हैंडीकैप्ड) में रोहतक के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रिंस कुमार को प्रथम, यमुनानगर के कुलदीप को द्वितीय और नूंह के साहिल को तीसरा स्थान मिला। लॉन्ग जंप महिला (एच आई- श्रवण बाधित) में पानीपत की रितु को प्रथम, सिरसा की मनीषा को दूसरा, पलवल की प्रीति को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed