फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   यात्रीगण कृपा ध्यान दें...आज से गन्नौर में होने वाले कृषि नेतृत्व सम्मेलन में तीन दिन तक जाएंगी 30-30 बस, यात्रियों को होगी परेश

यात्रीगण कृपा ध्यान दें...आज से गन्नौर में होने वाले कृषि नेतृत्व सम्मेलन में तीन दिन तक जाएंगी 30-30 बस, यात्रियों को होगी परेश

Fri, 15 Feb 2019 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Feb 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
यात्रीगण कृपा ध्यान दें...आज से गन्नौर में होने वाले कृषि नेतृत्व सम्मेलन में तीन दिन तक जाएंगी 30-30 बस, यात्रियों को होगी परेश
आज से एग्री समिट गन्नौर में रोज जाएंगी 30 बसें, यात्रियों को होगी परेशानी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रोडवेज बस से यात्रा करने वाले लोगों को अगले तीन दिन तक परेशानी झेलनी पड़ सकती है। गन्नौर में होने वाले तीन दिवसीय कृषि नेतृत्व सम्मेलन के लिए जींद जिले से रोजाना रोडवेज की 30 बसें कृषि अधिकारियों और किसानों को लेकर जाएंगी। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। हालांकि रोडवेज अधिकारी व्यवस्था बनाने का दावा कर रहे हैं, लेकिन रोडवेज के 166 में से 30 बसें बाहर जाने से काफी परेशानी होगी। यह सम्मेलन 15 से 17 फरवरी तक आयोजित हो रहा है। इसमें प्रदेशभर के कृषि अधिकारी और किसान भाग लेंगे।
जींद जिले से कृषि अधिकारियों और किसानों को ले जाने के लिए रोजाना 30 बसें जाएंगी। यह बस जिलेभर में निर्धारित जगहों से सुबह साढ़े सात बजे से गन्नौर के लिए रवाना होगी। जींद डिपो में कुल 166 बस ऑन रूट हैं। इसमें से 30 बस तीन दिन के लिए गन्नौर में होने वालेे कृषि नेतृत्व सम्मेलन में कृषि अधिकारियों व किसानों को लेकर पहुंचेगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने रोडवेज जीएम से मदद मांगी और रोडवेज जीएम ने भी जिलेभर से 30 बस सम्मेलन में जाने के लिए मंजूरी दे दी है। रोडवेज बसों में हर रोज लगभग 22 हजार यात्री सफर करते हैं। यात्रियों की संख्या को देखते हुए जींद डिपो में बसों की संख्या काफी कम है। वहीं रोजाना तीस बसों के गन्नौर जाने पर यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। वीरवार को गन्नौर में राज्य स्तरीय ग्रवित सम्मेलन में जींद जिले से 17 रोडवेज बस गई थीं। इसके चलते यात्रियों को बसों के लिए भटकना पड़ा था।
विज्ञापन

सरकारी सम्मेलन में सरकारी बसों को नहीं भेजना चाहिए
मैं गुरुग्राम एक निजी कंपनी में काम करता हूं। मुझे गुरुग्राम कंपनी में जाना था। बस के इंतजार में सुबह से खड़ा हूं। यात्रियों की संख्या ज्यादा है और बस नहीं आ रही है। वीरवार को राज्य स्तरीय ग्रवित सम्मेलन में रोडवेज की 16 बसें गईं। बस नहीं आने से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों की सुविधा के लिए चाहिए कि सरकारी सम्मेलनों में रोडवेज बसों को नहीं भेजा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सतपाल, यात्री।
बाक्स
15 से 17 फरवरी तक जींद डिपो व उपकेंद्र से बस जाने का ब्यौरा
दिनांक जींद नरवाना सफीदों कुल बस
15 फरवरी 14 11 5 30
16 फरवरी 14 7 9 30
17 फरवरी 18 6 6 30
विभिन्न निर्धारित स्थलों से चलने का ब्योरा
जींद डिपो के तहत आने वाले देवरढ़, दालमवाला, रामगढ़, सफीदों, अनाज मंडी जुलाना, हथवाला, करेला, गोगढियां, अलिपुरा, मांडी खुर्द, उचाना, नई अनाज मंडी जींद, अलेवा, सिंसर, गुरुसर, तारखां, सुदकैन कलां, झुलेड़ा, हथो, पुलिया कलां, नरवाना, उझाना, दनौदा कलां, जामनी, राता खेड़ा, मुआना व खेड़ा खेमावती से सुबह साढ़े सात बजे बस चलकर गन्नौर सम्मेलन के लिए पहुंचेगी।

नरवाना उपकेंद्र में रहेगा यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना
जींद जिले में कुल 166 बस ऑन रूट हैं। इसमें से 106 बस जींद डिपो में, 28 बस नरवाना में व 32 बस सफीदों में ऑन रूट हैं। इसमें से जींद डिपो से 15 फरवरी को 14 बस, 16 फरवरी को 14 बस व 16 फरवरी को 18 बस जाएंगी। वहीं नरवाना उपकेंद्र से 28 बसों में से 15 फरवरी को 11 बस, 16 फरवरी को सात बस व 17 फरवरी को छह बस सम्मेलन में जाएंगी। वहीं सफीदों उपकेंद्र में 32 बसों में से 15 फरवरी को पांच बस, 16 फरवरी को नौ बस व 17 फरवरी को छह बस जाएंगी। नरवाना उपकेंद्र में सबसे कम 28 बस हैं। इससे नरवाना में यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान तीन दिन में जींद जिले से हर दिन 30 बस गन्नौर जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed