फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   निर्धारित समय को बदल कर बस स्टेंड पर निजी बस लगाने पर रोडवेज कर्मचारियों और निजी ऑपरेटर के बीच झगड़ा, 45 मिनट तक रोडवेज का चक्का

निर्धारित समय को बदल कर बस स्टेंड पर निजी बस लगाने पर रोडवेज कर्मचारियों और निजी ऑपरेटर के बीच झगड़ा, 45 मिनट तक रोडवेज का चक्का

Thu, 14 Jun 2018 12:29 AM IST
Updated Thu, 14 Jun 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
निर्धारित समय को बदल कर बस स्टेंड पर निजी बस लगाने पर रोडवेज कर्मचारियों और निजी ऑपरेटर के बीच झगड़ा, 45 मिनट तक रोडवेज का चक्का
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। समय सारिणी को लेकर निजी ऑपरेटर व रोडवेज कर्मचारियों के बीच विवाद तो आए दिन होता है, लेकिन बुधवार को जींद बस स्टैंड पर यह विवाद इतना बढ़ गया कि निजी ऑपरेटर के स्टाफ और रोडवेज कर्मचारियों के बीच हाथापाई तक की नौबत आ गई। इसके चलते रोडवेज कर्मचारियों ने बसों का चक्का जाम कर दिया। करीब 45 मिनट की मशक्कत के बाद रोडवेज महाप्रबंधक अश्वनी मलिक ने कर्मचारियों को समझाकर मामला शांत किया। अब तय हुआ है कि निजी ऑपरेटर की बस तय समय से महज दस मिनट पहले ही बस स्टैंड में प्रवेश कर सकेंगी।
रोडवेज कर्मचारियों ने महाप्रबंधक को दी शिकायत में कहा कि बाबा ब्राह्मण सहकारी समिति की बस लगातार समय सारिणी के अलग समय पर बूथ पर लग रही थी। कर्मचारियों ने कहा कि इसके लिए सुबह 08:38 से 08:45 बजे तक का समय निर्धारित है। इसके विपरीत यह बस रविवार सुबह 07:50 से 08:00 बजे तक नरवाना बूथ पर लगी। सोमवार को 08:41 से 08:49 बजे तक बूथ पर लगी। मंगलवार को इस बस को तय समय पर चलाने के लिए रोडवेज कर्मचारियों ने कहा था। इसके बावजूद बुधवार को सुबह 09:37 बजे बूथ पर लगी थी। इस दौरान रोडवेज कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो विवाद हो गया और निजी बस स्टाफ और रोडवेज कर्मचारियों के बीच झगड़े तक की नौबत आ गई। इस पर रोडवेज कर्मचारियों ने रोडवेज का चक्का जाम कर दिया। इससे करीब 45 मिनट तक यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन

मैं सुभाष बराला का पीए बोल रहा हूं, बस को रोकने का प्रयास मत करना
रोडवेज कर्मचारियों का आरोप है कि जिस समय हंगामा हो रहा था, उसी समय रोडवेज पूछताछ केंद्र पर एक फोन आया। यहां परिचालक बलजीत सिंह ने फोन पर बात की तो दूसरी तरफ से बोल रहे व्यक्ति ने कहा कि वह भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला का पीए बात कर रहा है। बस को रोकने का प्रयास किया तो नौकरी करना सीखा दूंगा। इस पर रोडवेज कर्मचारी भड़क गए। रोडवेज कर्मचारियों का आरोप है कि जींद से नरवाना चलने वाली यह बस नरवाना में भी मनमानी करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिकायत मिली तो करेंगे कार्रवाई
रोडवेज व निजी बस को सात-सात मिनट का समय दिया जाता है। निजी ऑपरेटर काफी पहले बस को बूथ के आगे खड़ी कर देते हैं और बूथ खाली दिखते ही यह बस को बूथ पर लगा देते हैं। ऐसे में अब तय किया है कि कोई भी प्राइवेट बस तय समय से दस मिनट पहले ही बस स्टैंड पर आएगी। कर्मचारियों ने हाथापाई के आरोप लगाए हैं। उनको शिकायत देने को कहा है। शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
-अश्वनी मलिक, महाप्रबंधक, हरियाणा रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed