फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   स्वतंत्रता सैनानी की पत्नी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

स्वतंत्रता सैनानी की पत्नी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

Tue, 29 May 2018 12:05 AM IST
Updated Tue, 29 May 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
स्वतंत्रता सैनानी की पत्नी का राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जुलाना। गांव करेला में स्वतंत्रता सेनानी किशन सिंह की पत्नी भरथो देवी का सोमवार को हृदय गति रुकने से निधन हो गया। भरथो देवी 86 साल की थीं। उनके अंतिम संस्कार में गणमान्य लोगों ने भाग लेकर नम आंखों से विदाई दी। भरथो देवी के परिवार में एक लड़की और पांच लड़के हैं। इसके अलावा छह पोते और 11 पोतियां हैं। उनके अंतिम संस्कार में तहसीलदार शिवकुमार सैनी और थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह करेला गांव में पहुंचे। इसके अलावा जिला सैनिक बोर्ड से बलबीर सिंह, पालाराम, कर्म सिंह मौजूद रहे। तहसीलदार शिवकुमार ने कहा कि देश के नागरिकों को स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करना चाहिए। इन्हीं के बलिदान की बदौलत आज हम आजादी की सांस ले रहे हैं। करेला गांव निवासी किशन सिंह की लगभग 15 साल पहले मृत्यु हो गई थी। किशन सिंह सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज में देश की आजादी के लिए लड़ते हुए चार साल तक जेल में रहे और देश की आजादी के बाद ही जेल से रिहा किया गया था। शिवकुमार ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों ने अनेक बलिदान और त्याग करके देश को आजादी दिलाई थी। देश के लिए आजाद हिंद फौज में भर्ती होने के लिए उनकी पत्नी ने भी बड़ी कुबार्नी दी थी। स्वतंत्रता सेनानी किशन सिंह के जेल जाने के बाद भी भरथो देवी ने अपने परिवार का अच्छे से गुजर बसर किया। एक बेटे ने फौज में नौकरी की और 11 साल की नौकरी के बाद उनकी बीमारी के चलते मौत हो गई थी। रामकुमार ने बताया कि उनके पिता ने देश के लिए चार साल जेल काटी थी जिसके सदमे के चलते उनकी मां का निधन हो गया था। जेल से आने के बाद उनके पिता ने 38 साल की आयु में दूसरी शादी की जिससे उनके पांच भाई और एक बहन हुई। भरथो देवी के अंतिम संस्कार में ग्रामीणों ने भाग लेकर नम आंखों से उन्हें सलाम किया। पुलिस के सिपाहियों ने बंदूकों के साथ सलामी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed