{"_id":"5a8726574f1c1b8e238b8ec8","slug":"71518806615-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता में दर्शकों को बुलाने के लिए गांव-गांव में करवाई जाएगी मुनादी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता में दर्शकों को बुलाने के लिए गांव-गांव में करवाई जाएगी मुनादी
Updated Sat, 17 Feb 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सतीश जागलान
जींद। एक करोड़ी कबड्डी प्रतियोगिता में दर्शकों को बुलाने के लिए गांव-गांव में मुनादी करवाई जाएगी। जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी इसके लिए सरपंचों को मुनादी के लिए दिशा-निर्देश देंगे ताकि प्रतियोगिता देखने के लिए अधिक से अधिक लोग आ सकें। इसके साथ-साथ बाहर से आने वाले अधिकारियों व खिलाड़ियों के ठहरने के लिए 19 फरवरी से 21 फरवरी तक शहर के सभी होटल व धर्मशालाएं बुक की गई हैं लेकिन इससे भी बात बनती नजर नहीं आ रही। अभी तक विभिन्न होटलों व धर्मशालाओं में 152 कमरे बुक किए गए हैं, जबकि 200 से ज्यादा कमरों की आवश्यकता है। एकलव्य स्टेयिडम के साथ लगते जिमखाना क्लब में खिलाड़ियों के खाने के लिए खास रसोई बनाई जाएगी।
कबड्डी प्रतियोगिता के लिए जो एरीना मैदान तैयार किया जा रहा है, उसमें दर्शकों के बैठने के लिए आठ हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। इन सभी कुर्सियों को भरने के लिए अब जिला प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ रही है। कार्यक्रम बहुत बड़ा है यदि देखने के लिए दर्शक ही कम आए तो फिर इतने बड़े कार्यक्रम का कोई लाभ नहीं होगा। इन सभी आठ हजार कुर्सियों को भरने के लिए गांव-गांव में प्रचार किया जाएगा। कुर्सियां नहीं भरने की शंका डीसी अमित खत्री ने यहां एकलव्य स्टेडियम में हुई अधिकारियों की बैठक में भी जता दी थी। इसके लिए डीएसपी पवन कुमार ने गांव-गांव में प्रचार व सरपंचों द्वारा मुनादी करवाने की सलाह दी। इस पर जिला प्रशासन गांव-गांव मुनादी करवाने के लिए जिला पंचायत एवं विकास अधिकारी की ड्यूटी लगाएगा।
जिमखाना क्लब में बनाई जाएगी रसोई
एकलव्य स्टेडियम के साथ लगते जिमखाना क्लब में सभी आने वाले लोगों अधिकारियों व खिलाड़ियों के लिए खाना तैयार किया जाएगा। सुबह यह लोग होटलों से निकलेंगे और जिमखाना क्लब में नाश्ता करके स्टेडियम में पहुंचेंगे। इसके बाद दोपहर तथा रात को फिर से जिमखाना क्लब में खाना खाकर वापस होटलों में जाएंगे। इन खिलाड़ियों व अधिकारियों को होटल से स्टेडियम तक तथा बाद में स्टेडियम से होटलों तक पहुंचाने की व्यवस्था भी जिला प्रशासन ने कर दी है।
विज्ञापन
टीवी में होगा प्रसारण
कार्यक्रम बहुत बड़ा होगा। किसी प्रकार की कोई कमी नहीं रहेगी। लोगों में कबड्डी प्रतियोगिता देखने के लिए बहुत क्रेज है। कई टीवी चैनलों पर कबड्डी प्रतियोगिता का लाइव भी होगा। मैदान में आठ हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है लेकिन अधिक संख्या में लोगों के आने की उम्मीद है। इसलिए मैदान के बाहर भी चार एलईडी लगाई जाएंगी ताकि दर्शकों के बाहर से भी प्रतियोगिता का आनंद मिल सके।
-अमित खत्री, डीसी जींद।