{"_id":"51b52ff2b3206585205a86729273c236","slug":"700-liquor-bottles-recovered-from-different-locations-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलग-अलग स्थानों से 700 बोतल शराब बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलग-अलग स्थानों से 700 बोतल शराब बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, जींद
Updated Wed, 24 Sep 2014 12:43 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने अलग-अलग जगह से छापामारी कर लगभग 700 बोतल देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने अवैध शराब रखने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि एक आरोपी अभी फरार है।
उचाना पुलिस को सूचना मिली थी कि उचाना कलां गांव में बिक्री के लिए भारी मात्रा में अवैध शराब लाई गई है। पुलिस ने सूचना के आधार पर जब गांव में छापामारी की तो पुलिस को उचाना कलां निवासी पवन कुमार के घर से लगभग 57 पेटी यानी 684 बोतल देशी शराब की बरामद हुई। छापामारी की सूचना मिलते ही आरोपी पवन मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने शराब को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं नरवाना पुलिस ने गांव उझाना निवासी सत्यवान को आठ बोतल शराब सहित गिरफ्तार किया है। वहीं अलेवा पुलिस ने गांव चुहड़पुर निवासी वीरेंद्र सिंह को अवैध शराब सहित शामदो बस स्टैंड से गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
तलाशी लिए जाने पर वीरेंद्र के कब्जे से आठ बोतल अवैध शराब बरामद हुई। पुलिस ने उपरोक्त तीनों मामलों में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।