फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   63 thousand rupees and jewelry stolen

मकान का ताला तोड़ 63 हजार रुपये और जेवरात चोरी

Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Jan 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
63 thousand rupees and jewelry stolen
जींद। अर्बन एस्टेट निवासी एक महिला अपने बेटे का जन्मदिन मनाने के लिए 25 जनवरी को गांव गई थी। इस दौरान पीछे से चोर मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के आभूषण और 63 हजार रुपये चोरी कर ले गए। सिविल लाइन थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में अर्बन एस्टेट निवासी पुष्पा ने बताया कि 25 जनवरी को वह अपने गांव में बेटे का जन्मदिन बनाने गई थी। इस दौरान मकान पर ताला लगा था। अगले दिन लौटी तो मकान के ताले टूटे मिले। सामान संभाला तो घर से रात तीन सोने की चेन, तीन अंगूठी, चांदी के सिक्के, पाजेब व 63 हजार रुपये गायब मिले। जांच अधिकारी एएसआई कुलबीर ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विवेकानंद नगर से स्कूटी, जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी
विवेकानंद नगर स्थित मकान का ताला तोड़कर स्कूटी, सोने के जेवरात और 50 हजार की नकदी चोरी करने के आरोप में शहर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। अमन जिंदल ने शिकायत में बताया कि 25 जनवरी को वह किसी कार्य से बाहर गए थे। सुबह करीब 11 बजे कोई अज्ञात उसके मकान में घुस गया और सोने की चेन, दो अंगूठी, सोने के टॉप्स, सोने की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी के सिक्के, 50 हजार रुपये और स्कूटी चुराकर भाग निकला। जांच अधिकारी एएसआई भीम सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खरीदारी करने आई महिला का पर्स चोरी
शहर के तांगा चौक स्थित बाजार में खरीदारी के लिए आई महिला का पर्स चोरी हो गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शहर के रूपनगर निवासी पूजा ने बताया कि 25 जनवरी दोपहर को वह अपनी मां और बहन के साथ खरीदारी करने के लिए आई थी। इसी दौरान किसी अज्ञात ने थैले से उसका पर्स चोरी कर लिया। पर्स में करीब आठ हजार रुपये थे। जांच अधिकारी हेड कांस्टेबल सुभाष कुमार ने बताया कि पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

राजकीय कॉलेज के तीन सहायक प्रोफेसर के पर्स चोरी
राजकीय पीजी कॉलेज के कामर्स ब्लॉक से तीन असिस्टेंट प्रोफेसर के पर्स चोरी हो गए। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अर्बन एस्टेट निवासी असिस्टेंट प्रो. अमन ने शिकायत में बताया कि 25 जनवरी दोपहर को वह कामर्स ब्लॉक में अपना पर्स रखकर बच्चों की कक्षा लेने के लिए गया था। जबकि दो अन्य प्रोफेसर गणतंत्र दिवस की तैयारियों का जायजा ले रहे थे। दोपहर बाद करीब डेढ़ बजे जब वह लौटे तो पर्स गायब मिले। प्रो. अमन ने बताया कि पर्स में दो हजार रुपये, दो एटीएम, आधार कार्ड, पेन कार्ड, वोटर आईडी समेत अन्य कागजात भी थे। जबकि असिस्टेंट प्रो. यशवंती के हैंड बैग में मोबाइल फोन, डिजिटल सिग्नेचर डोंगल, आधार कार्ड, पेन कार्ड, एनपीएस कार्ड थे। वहीं, फिजिक्स की सहायक प्रोफेसर सीमा चोपड़ा के हैंड बैग में नकदी व जरूरी कागजात थे। जांच अधिकारी एएसआई चंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed