{"_id":"5c758335bdec22736e4ed5b9","slug":"61551205173-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन का जींद में ठहराव शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन का जींद में ठहराव शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन का जींद में ठहराव शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। रेलवे ने यात्रियों को एक नई सौगात दी है। 26 फरवरी से नांदेड़ एक्सप्रेस का जींद में ठहराव शुरू हो गया है। सांसद रमेश कौशिक व विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का स्वागत किया। इस अवसर पर रवि चोपड़ा, रवि सहगल, सुरेंद्र, राजबीर, रजनीश, प्रमोद, सोनी, सतपाल, रोहित व मीनू रेलवे अधिकारी मौजूद रहे। अब सप्ताह में चार दिन इस ट्रेन का ठहराव जींद जंक्शन पर होगा। यह ट्रेन अमृतसर जाने के लिए शाम तीन बजकर 53 मिनट पर जींद से चलेगी। वहीं नांदेड़ जाने के लिए यह ट्रेन रात आठ बजकर 55 मिनट पर चलेगी। इसके चलते महाराष्ट्र में नांदेड़ साहिब गुरुद्वारा के दर्शन करने जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को लाभ मिलेगा। अब नांदेड़ एक्सप्रेस में यात्री जींद जंक्शन से ही सफर कर सकेंगे। इस ट्रेन का ठहराव होने से यात्रियों की लगभग चार साल पुरानी मांग पूरी हो गई है। यात्री इस ट्रेन के ठहराव के लिए कई बार रेलवे अधिकारियों व मंत्रियों से मांग पत्र दे चुके थे। बावजूद इसके ट्रेन का ठहराव जींद में नहीं हो पाया था। मंगलवार को सांसद रमेश कौशिक और विधायक डॉ. कृष्ण मिड्ढा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन का स्वागत किया। इससे अब यात्री नांदेड़ साहिब गुरुद्वारा के दर्शन कर सकेंगे।
सप्ताह में चार दिन होगा जींद जंक्शन से ट्रेन का संचालन
नांदेड़ एक्सप्रेस ट्रेन का संचालन सप्ताह में चार दिन होगा। इस दौरान यह ट्रेन सोमवार, मंगलवार और वीरवार को गंगानगर के लिए शाम तीन बजकर 55 मिनट पर जींद जंक्शन से चलेगी। वहीं शुक्रवार को रात आठ बजकर 55 मिनट पर नांदेड़ के लिए जींद जंक्शन से चलेगी। इसके चलते व्यास व नांदेड़ गुरुद्वारा जाने वाले हजारों यात्रियों को काफी फायदा होगा। पहले यह ट्रेन जींद जिले के श्रद्धालुओं को दिल्ली जंक्शन से पकड़नी पड़ती थी। अब जींद जंक्शन पर ठहराव होने से जींद जिले के लोगों को एक बड़ा उपहार मिला है।
डीआरएम आज जींद में
उतर रेलवे डीआरएम बुधवार को जींद में आएंगे। इस दौरान वह जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर हुए विद्युतीकरण की जांच करेंगे। अगर कोई कमी मिली तो इसको दूर किया जाएगा। इसके बाद सीआरएस को जांच के लिए बुलाया जाएगा। फिर जींद-पानीपत रेलवे लाइन पर भी इलेक्ट्रिक ट्रेन चल पड़ेगी।
विज्ञापन
प्रेम किशोर, स्टेशन अधीक्षक।