{"_id":"5c72e788bdec227368422ec5","slug":"61551034248-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत गैस के प्लांट में हुई तकनीकी खराबी, 15 दिन से भारत गैस के सिलेंडर नहीं पहुंच रहे उपभोक्ताओं के घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारत गैस के प्लांट में हुई तकनीकी खराबी, 15 दिन से भारत गैस के सिलेंडर नहीं पहुंच रहे उपभोक्ताओं के घर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत गैस के प्लांट में हुई तकनीकी खराबी, 15 दिन से उपभोक्ताओं के घर नहीं पहुंच रहे सिलिंडर
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भारत गैस के उपभोक्ताओं में पिछले 20 दिन से रसोई गैस के लिए हाहाकार मची हुई है। किसी भी उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलिंडर नहीं मिल रहा। इसका कारण भारत गैस के हिसार स्थित प्लांट में गैस की कमी होना बताया जा रहा है। 26 जनवरी से पहले उपभोक्ताओं को गैस को लेकर किसी प्रकारी की कोई दिक्कत नहीं थी। इसके बाद धीरे-धीरे गैस सप्लाई में कमी आती रही और उपभोक्ताओं को गैस सिलिंडर नहीं मिलने से परेशानी बढ़ती रही। 26 जनवरी से 8 फरवरी तक इसी तरह से चलता रहा। जींद में गैस सिलिंडर की प्रतिदिन 1200 से 1500 सिलिंडर की सप्लाई आती है। इनमें से चारों गैस एजेंसियों के पास से लगभग 1000 से ज्यादा सिलिंडर उपभोक्ताओं द्वारा प्रतिदिन उठाए जाते थे। एजेंसियों के पास पहले से स्टॉक होने के कारण गैस की सप्लाई कुछ दिन तो ठीक चलती रही। लेकिन स्टॉक खत्म होने के बाद पिछले लगभग 15 दिन से जिले भर में भारत गैस के उपभोक्ता एजेंसियों में चक्कर काटने पर मजबूर हैं।
गैस एजेंसी संचालक और उपभोक्ता दोनों ही गैस सिलिंडरों को लेकर भारी परेशानी में हैं। शहर में भारत गैस की तीन एजेंसी है। इन सभी एजेंसियों पर 2500 से 3000 की एडवांस में गैस सिलिंडर की बुकिंग आई हुई है। दूसरी तरफ पिछले एक सप्ताह में दो से तीन बार ही एजेंसियों में गैस की सप्लाई पहुंची है। वह भी 100 से 150 सिलिंडरों की सप्लाई हुई है। सामान्य स्थिति में गैस के प्रतिदिन 500 से 700 के बीच सिलिंडर एक ही एजेंसी में पहुंचते थे। अब हालात यह बनी हुई है कि गैस एजेंसी संचालक उपभोक्ताओं को सिलिंडर देने के लिए प्रतिदिन सुबह इस उम्मीद से बुलाते हैं कि गैस की गाड़ी पहुंच जाएगी, लेकिन उपभोक्ताओं को प्रतिदिन घंटों तक इंतजार करने के बाद खाली हाथ वापस लौटना पड़ रहा है।
घर में सिलिंडर खत्म, ऑर्डर किए हुए हो गए 15 दिन
सिलेंडर खत्म हुए दस दिन हो गए हैं। 15 दिन पहले ही सिलिंडर खत्म होने से पहले ऑर्डर बुक किया गया था, लेकिन सिलिंडर नहीं आने की वजह से पड़ोसी से दूसरा सिलिंडर लेकर काम चलाना पड़ा।
विज्ञापन
- वीरेंद्र जांगड़ा, शीतलपुरी कॉलोनी।
लकड़ी के चूल्हे से चल रहा है काम
सिलिंडर खत्म हुए 20 दिन हो गए हैं। बुक किया हुआ सिलिंडर अब तक नहीं आया। एजेंसी अधिकारियों से पता चला कि तकनीकी खराबी के कारण सिलिंडर नहीं आ रहे हैं। शुक्र है कि गांव में गैस चूल्हे के साथ-साथ लकड़ी के चूल्हे का इस्तेमाल होता है। सिलिंडर नहीं आने पर लकड़ी के चूल्हे से ही काम चल रहा है।
- राजवंती, रधाना गांव निवासी।
हिसार भारत गैस प्लांट में गैस की कमी होने के कारण एजेंसी संचालक और उपभोक्ता दोनों पिछले लगभग 20 दिनों से भारी दिक्कत में हैं। प्रतिदिन 50 से 100 के मध्य सिलिंडर मिलते हैं। इसके कारण उपभोक्ताओं को खाली हाथ वापस जाना पड़ता है। घरेलू सप्लाई के लिए 2000 की बुकिंग आई हुई है। इन लोगों को गैस सप्लाई खुलने के बाद ही सिलिंडर पहुंचाया जाएगा।
- विनोद मैनेजर सत्यम गैस एजेंसी जींद।