{"_id":"5c718c58bdec22270200e60a","slug":"61550945368-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैराथन में आतंकवाद व नशे के खिलाफ दौड़े लोग, 42 किलोमीटर में कीनिया के इब्राहिम ने पाया प्रथम स्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैराथन में आतंकवाद व नशे के खिलाफ दौड़े लोग, 42 किलोमीटर में कीनिया के इब्राहिम ने पाया प्रथम स्थन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आतंकवाद और नशे के खिलाफ दौड़े लोग
अमर उजाला ब्यूरो
जींद। आतंकवाद और नशे के खिलाफ हुई मैराथन को लेकर लोगों में उत्साह देखते ही बन रहा था। मैराथन शुरू होने का समय सुबह सात बजे था, मगर लोग छह बजे ही एकलव्य स्टेडियम पहुंचने लगे थे। इस दौरान 42 किलोमीटर मैराथन में केन्या के इब्राहिम विजयी रहे तो 21 किलोमीटर हाफ मैराथन में जामनी खेड़ा के प्रीतम ने बाजी मारी। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने मैराथन में भाग लेने वालों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वहीं हरियाणा और पंजाब के कलाकारों ने गीतों के माध्यम से लोगों में जोश भरा।
42 किलोमीटर पुरुष वर्ग में केन्या के इब्राहिम ने 2 घंटे 24 मिनट, 30 सेकेंड में दौड़ पूरी करके मैराथन को अपने नाम किया तो उत्तर प्रदेश के जिला मेरठ के रहने वाले रेनू कुमार ने 2 घंटे 26 मिनट 45 सेकेंड में दौड़ को पूरी करके उपविजेता रहे। रोहतक के गिलोहड गांव के मोहनलाल ने यह दौड़ 2 घंटे 59 मिनट 43 सेकेंड में पूरी करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। पहले तीन स्थान पर आने वाले धावकों को 60, 40 और 30 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी गई। 42 किलोमीटर दौड़ में डाहौला जींद के कुशलपाल चौथे तथा जींद के नवीन पांचवें स्थान पर रहे। इन्हें दो-दो हजार रुपये का सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
42 किलोमीटर महिला वर्ग के मैराथन में करनाल की ऊषा शर्मा ने सबको पछाड़ते हुए तीन घंटे दो मिनट 40 सेकेंड में दौड़ पूरी की। करनाल की ही संजू ने तीन घंटे तीन मिनट में दौड़ को पूरी करके उपविजेता रहीं। भिवानी की मुन्नी ने तीन घंटे चार मिनट 48 सेकेंड में दौड़ पूरी करके तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिलाओं की मैराथन में भी पहले तीन स्थानों पर आने वाली धावकों को 60, 40 और 30 हजार रुपये इनाम के रूप में दिए गए। जींद की काफी ने दौड़ में चौथा स्थान प्राप्त किया, उन्हें सांत्वना पुरस्कार के रूप में पांच हजार रुपये दिए गए।
विज्ञापन
11 किलोमीटर की मैराथन के पुरुष वर्ग के मुकाबले में जींद के अंकित ने 37 मिनट 54 सेकेंड में दौड़ पूरी करके विजयी रहे तो करनाल के रवि ने 38 मिनट और जींद के अंकित ने 38 मिनट 10 सेकेंड में दौड़ पूरी करके दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में रोहतक की मोनिका ने 42 मिनट 16 सेकेंड, प्रिंसी ने 43 मिनट 31 सेकेंड और भारती ने 43 मिनट 52 सेकेंड में दौड़ पूरी करके पहले तीन स्थान पर रहीं। विजेता को 20 हजार, उपविजेता को 15 हजार और तीसरे स्थान पर आने वालों को 10 हजार रुपये इनाम में दिए गए।
21 किलोमीटर दौड़ के परिणाम
पुरुष वर्ग के 21 किलोमीटर मैराथन में जामनी खेड़ा जींद के प्रीतम ने पहला स्थान प्राप्त किया। हिसार जिला के सुधीर को दूसरा और, बस्ताड़ा करनाल के साहिल को तीसरा स्थान मिला। महिला वर्ग में रोहतक की पूनम को पहला, जींद की रेनू को दूसरा और डाहौला जींद की सोनिया को तीसरा स्थान मिला।
76 वर्षीय भलेराम ने पांच किलोमीटर दौड़े
मैराथन का उत्साह हर वर्ग के लोगों में दिखा। इस दौरान खटकड़ गांव निवासी 76 वर्षीय भलेराम ने भी पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई। भलेराम रोडवेज से सेवानिवृत्त निरीक्षक हैं। उन्होंने कहा कि वे प्रतिदिन पांच-छह किलोमीटर की दौड़ लगाते हैं।
कैंसर को हराने वाले सुभाष तितरम भी दौड़े
हरियाणा पुलिस में हवलदार के पद पर तैनात हाउसिंग बोर्ड निवासी सुभाष तितरम ने भी मैराथन में दौड़ लगाई। सुभाष तितरम करीब पांच साल पहले कैंसर को हराकर नई जिंदगी शुरू कर चुके हैं। सुभाष के अनुसार उन्हें कैंसर हो गया था। इसका पता चलने पर वे घबराए नहीं और अच्छा इलाज करवाया। आज वे पूरी तरह स्वस्थ हैं और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करते रहते हैं।
अधिकारियों की दौड़ में राजेश कोथ जीते
मैराथन दौड़ में जींद के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भी पसीना बहाया। जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी राजेश कोथ के साथ, बीडीपीओ राजेश, दिलबाग ने भी पांच किलोमीटर की दौड़ लगाई। इसमें डीडीपीओ राजेश कोथ विजयी रहे।
टेल तक पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें अधिकारी
पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में लोगों की समस्याएं सुनते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर टेल तक हर हाल में पानी पहुंचाना सुनिश्चित करें। अगर कहीं पानी चोरी की शिकायत मिलती है तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए। किसान को हर हाल में उसके हक का पानी मिलना चाहिए।
कलाकारों ने भरा देशभक्ति का जोश
मैराथन के दौरान हरियाणा के कलाकार केडी, अनु कादियान, अमित ढुल और महावीर ने लोगों का मनोरंजन किया और उनमें अपने गानों ने माध्यम से देशभक्ति का जोश भरा। इस दौरान कलाकारों ने नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
दावों के अनुसार नहीं जुट पाई भीड़
मैराथन के संयोजक और एडीजीपी ओपी सिंह ने मैराथन के लिए 50 हजार पंजीकरण होने और 60 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया था, लेकिन इसके मुकाबले बहुत ही कम लोग पहुंचे। लोगों के अनुसार मैराथन में दावों के मुकाबले काफी कम संख्या में लोग पहुंचे। दो साल पहले हुई मैराथन के मुकाबले लोगों में उत्साह भी कम दिखाई दिया।
मैराथन के दौरान बाइक चोरी
शनिवार को एकलव्य स्टेडियम में मैराथन के दौरान मांडी खुर्द गांव के अशोक की बाइक चोरी हो गई। अशोक ने सिविल लाइन थाना पुलिस को इसकी शिकायत दी है। अशोक के अनुसार वह डीआईपीआरओ कार्यालय में ट्रेनिंग कर रहा है। शनिवार को मैराथन के दौरान फोटोग्राफी के लिए बाइक से एकलव्य स्टेडियम पहुंचा और बाइक यहीं पर खड़ी कर दी। कार्यक्रम के बाद जब वह वापस आया तो बाइक गायब मिली। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दो बार गई बिजली
मैराथन के दौरान जब कलाकार अपनी प्रस्तुति दे रहे थे तो दो बार बिजली चली गई। एक प्रस्तुति के दौरान लाइट कटने से यहां मौजूद युवाओं ने हूटिंग कर दी। इस पर करीब दस मिनट बाद लाइट दोबारा आई।