फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   भाजपा ने देश व प्रदेश को धकेला 50 साल पीछे : सुरजेवाला

भाजपा ने देश व प्रदेश को धकेला 50 साल पीछे : सुरजेवाला

Sat, 23 Feb 2019 11:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
भाजपा ने देश व प्रदेश को धकेला 50 साल पीछे : सुरजेवाला
भाजपा ने देश और प्रदेश को 50 साल पीछे धकेला : सुरजेवाला
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद। भाजपा के शासन में देश और प्रदेश 50 साल पीछे चला गया है। भाजपा धोखा, विश्वासघात और जुमले तीनों रास्तों पर चलती है। मुख्यमंत्री अहंकार में चूर हैं और आवाज उठाने वालों को जेल में डालने की धमकी देते हैं। अब इस जुमला व झूठ की राजनीति करने वाली सरकार को उखाड़ फेंकने का समय आ गया है। आने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों में प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को उसकी असलियत बताएगी और उसे सत्ता से बाहर फेंकेगी। ये बाते शनिवार को अनाज मंडी में आयोजित रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और कैथल के विधायक रणदीप सिंह सुुरजेेेवाला ने कहीं।
उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल पहले देश में उम्मीदों और वादों से भाजपा सत्ता में आई, लेकिन न तो देशवासियों की उम्मीदें पूरी हुईं और न ही वादे। भाजपा ने लोगों से झूठे वादे किए कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये आएंगे। युवाओं को दो करोड़ नौकरियां दी जाएंगी। 80 लाख करोड़ काला धन देश में वापस लाया जाएगा। किसानों को खेती की लागत के साथ 50 फीसदी मुनाफा दिया जाएगा और अगर देश पर कोई आतंकी हमला करेगा तो एक के बदले 10 सिर काटे जाएंगे। यह सभी वादे आज जुमले बनकर रह गए हैं। सुरजेवाला ने कहा कि प्रदेश सरकार ने भी सत्ता आने पर एक परिवार एक रोजगार, कर्ज मुक्ति, इंस्पेक्टरी राज को समाप्त करने व बेरोजगारों को नौ हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता देने का वादा किया। इसके विपरीत हर वर्ग को निराशा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन

सुरजेवाला ने कहा कि मुख्यमंत्री के समक्ष जींद में जब एक बुजुर्ग दंपती ने अपनी समस्या रखी तो उन्होंने अंदर ठोक देने की धमकी दे डाली। विधानसभा में भी जब विधायकों ने एनआरएचएम की बात उठाई तो मुख्यमंत्री ने उन्हें (कर्मियों को) जेल भेजने की बात कही। अपनी मांगों को लेकर सड़क पर आई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। उन्होंने कहा कि अगर देश के 15 उद्योगपतियों का तीन लाख 17 हजार करोड़ का कर्ज माफ किया जा सकता है तो देश के अन्नदाता का कर्ज क्यों नहीं माफ हो सकता है। किसानों को बीमा के तहत केवल 5600 करोड़ की राशि का भुगतान किया गया, लेकिन निजी कंपनियों ने किसानों से 16 हजार 99 करोड़ का मुनाफा कमाया। 16 मई 2014 को देश में किसानों को डीजल 55.49 रुपये में मिलता था, लेकिन 52 महीनों के बाद अब 65.82 रुपये में मिल रहा है। इस अवधि के दौरान डीजल के दाम 10 रुपये बढ़ा दिए गए। प्रदेश में डीजल व पेट्रोल की बढ़ती कीमतों को रोकने की बजाये हरियाणा सरकार ने वैट बढ़ा दिया। पहले डीजल पर वैट 9.24 फीसदी था, जिसे इस सरकार ने बढ़ाकर 17.22 फीसदी कर दिया। पेट्रोल पर 21 फीसदी वैट को बढ़ाकर 26.25 कर दिया गया है। वैट बढ़ाकर सरकार ने 18 हजार करोड़ रुपये की कमाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नौकरी बेचने वालों को भेजा जाएगा जेल
सुरजेवाला ने कहा कि आज पढ़े-लिखे युवाओं के साथ भद्दा मजाक हो रहा है। डी ग्रुप की नौकरियों में शिक्षित युवाओं को माली, हेल्पर जैसा कार्य करना पड़ रहा है। इस पक्की नौकरी के नाम पर इतने ही पहले से लगे युवाओं को नौकरी से निकाल दिया गया। सरकार नौकरियां देने के नाम पर झूूठ बोल रही है। कंप्यूटर टीचर 2300, लैब सहायक 2622, 3000 एनएचएम तथा 15 हजार कच्चे कर्मचारियों की रोजी-रोटी पर लात मार दी गई। प्रदेश के 11 हजार गेस्ट टीचर को नौकरी से निकालने का कार्य भी इसी सरकार ने किया। कांग्रेस ने आगे बढ़कर इन गेस्ट टीचर को स्टे दिलवाया। कांग्रेस सत्ता में आई तो नौकरी बेचने वालों और पेपर लीक कराने वालों को जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

सफीदों में करेंगे भाजपा का इलाज
इस दौरान पूर्व मंत्री बच्चन सिंह आर्य ने कहा कि जींद, पानीपत और करनाल क्षेत्र से आने वाले चुनाव में कांग्रेस को अच्छी बढ़त मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र से लोग भाजपा का इलाज कर देंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता चुनाव के पूरी तरह से तैयार है। यदि लोकसभा चुनाव के साथ विधानसभा चुनाव होते हैं केंद्र के साथ-साथ हरियाणा में भी कांग्रेस की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed