फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   आशा वर्कर ने प्रदर्शन करते हुए थालियां बजाकर किया बीरेंद्र सिंह के आवास का घेराव

आशा वर्कर ने प्रदर्शन करते हुए थालियां बजाकर किया बीरेंद्र सिंह के आवास का घेराव

Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM IST
Updated Sat, 09 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
आशा वर्कर ने प्रदर्शन करते हुए  थालियां बजाकर किया बीरेंद्र सिंह के आवास का घेराव
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जींद। आशा वर्कर्स ने शनिवार को नागरिक अस्पताल से थालियां बजाकर नारेबाजी करते हुए केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह के आवास का घेराव किया। आशा वर्कर्स ने अस्पताल में स्थित पार्क में अनिश्चितकालीन धरना दिया जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान नीलम ने की। आशा वर्कर यूनियन की जिला सचिव शिला ने कहा कि गत जनवरी में आशा वर्कर्स के लंबे आंदोलन के बाद वर्कर्स और सरकार के बीच एक फरवरी 2018 को उनकी जायज मांगों को लागू करने पर सहमति बनी थी लेकिन इनका नोटिफिकेशन अब तक जारी नहीं किया गया। सीटू के राज्य उपाध्यक्ष रमेश चंद्र ने कहा कि प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को जन-जन तक पहुंचाने में आशा वर्कर्स ने अहम भूमिका निभाई है लेकिन सरकार ने उनकी अनदेखी की है। उन्होंने कहा कि जल्द मांगें पूरी नहीं हुई तो वह सरकार के खिलाफ बड़ा आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर रमेश चंद्र, डॉ. राजबीर बेरवाल, नीलम व शीला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed