फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   पांच फीडरों में चलेगा मरम्मत कार्य, आधे शहर व कई गांवों की बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

पांच फीडरों में चलेगा मरम्मत कार्य, आधे शहर व कई गांवों की बिजली सप्लाई रहेगी बाधित

Sun, 13 May 2018 12:44 AM IST
Updated Sun, 13 May 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
पांच फीडरों में चलेगा मरम्मत कार्य, आधे शहर व कई गांवों की बिजली सप्लाई रहेगी बाधित
पांच फीडरों में चलेगा मरम्मत कार्य, आधे शहर व कई गांवों की बिजली सप्लाई रहेगी बाधित
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जींद।
शहर को सप्लाई देने वाले बिजली निगम के पांच 33 केवी फीडरों का रविवार को मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते शहर के अधिकतर क्षेत्रों सहित कुछ गांवों की बिजली सप्लाई रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी।

बिजली निगम के एक्सईएन एसएस राय ने बताया कि रविवार को 33 केवी पिंडारा, सेक्टर आठ, रामराये, संत गोविंद, हांसी रोड फीडर पर मेंटीनेंस का कार्य किया जाएगा। इसके कारण पिंडारा फीडर से सप्लाई होने वाले डिफेंस कालोनी, अर्बन एस्टेट, लघु सचिवालय, सिविल अस्पताल, सफीदों रोड, जाइट फीडर, विजय नगर, राम कालोनी, खरकरामजी, सुंदरपुर, पिंडारा, असरफगढ़, निडाना, रधाना, निर्जन, मांडो, बराह खुर्द, बराह कलां की बिजली सप्लाई सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक बंद रहेगी। इसी प्रकार सेक्टर आठ फीडर पर काम चलने के कारण सुबह आठ बजे से एक बजे तक सेक्टर 6, 7 8 9 व 11 की बिजली बंद रहेगी। रामराये 33 केवी फीडर पर काम चलने के कारण सुबह आठ बजे से एक बजे तक राजपुरा, बागनवाला, रामराये खेड़ा, रामराये, पोकरीखेड़ी, घिमाना के घरों व खेतों की लाइन बंद रहेगी। संत गोविंद 33 केवी फीडर बंद रहने के कारण औद्योगिक क्षेत्र की बिजली बंद रहेगी। हांसी रोड व सिटी दो फीडर पर दोपहर बाद काम चलेगा। इसके चलते हांसी रोड, औद्योगिक क्षेत्र, रेलवे स्टेशन, रोहतक रोड, भिवानी रोड, बुढ़ाबाबा बस्ती, पुराना हांसी रोड, अजमेर बस्ती, ट्रैक्टर मार्केट, भगत सिंह मार्केट की बिजली सप्लाई दोपहर दो बजे से चार बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed