{"_id":"5a9ae6fa4f1c1b5e6e8b8593","slug":"61520101114-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सता में रहते हुड्डा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया : सैनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सता में रहते हुड्डा ने किसानों के लिए कुछ नहीं किया : सैनी
Updated Sat, 03 Mar 2018 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सफीदों
कुरुक्षेत्र के सांसद राजकुमार ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि आरक्षण के दौरान दर्ज जाटों की एफआईआर को रद्द किया जा रहा है तो गैर जाट समुदाय के लोगों की भी रद्द की जाएं। उन्होंने कहा कि जब दादागिरी के सामने सरकार घुटने टेक ही रही है तो इसके साथ साथ राम रहमी प्रकरण और अनुसूचित जाति समाज के खिलाफ हुए सभी ऐसे मामलों को रद्द किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि सरकार बैकलॉग में हुई गड़बड़ी को जल्द से जल्द सुधार करे और जिसका जितना हक है। उसे उसका रोजगार दिया जाए। नहीं तो वे जब सत्ता में आऐंगे, पाई पाई का हिसाब किया जाएगा।
सैनी ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने दस साल शासन करके किसानों के लिए कुछ नहीं किया, अब सत्ता से बाहर होते ही किसान-किसान चिल्ला रहे हैं। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति के लोगों का हक मारने के बाद हुड्डा को अब इन लोगों की याद आ रही है। शनिवार को मुआना गांव में जनसभा के दौरान सांसद राजकुमार सैनी के सुर कुछ बदले-बदले लगे। उन्होंने कहा कि सिस्टम में सुधार लाने के लिए वे जनता के फैसले के अनुसार 2019 में चुनाव मैदान में आएंगे।