{"_id":"5a0b29984f1c1bd9798bc629","slug":"61510680984-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देंगे रोजगार : चौटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देंगे रोजगार : चौटाला
Updated Tue, 14 Nov 2017 11:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार बनी तो निजी क्षेत्र में बेरोजगारों को देंगे रोजगार : चौटाला
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। इनेलो सांसद दुष्यंत चौटाला ने कहा कि हमारी सरकार आने पर निजी कंपनियों में पचास प्रतिशत प्रदेश के बेरोजगारों को रोजगार दिया जाएगा। घर का आधा, खेत का पूरा बिजली बिल माफ किया जाएगा। बिजली कर्मी रात के समय किसी के घर में छापे नहीं मारेंगे। किसानों की ट्रैक्टर-ट्राली को टोल-टैक्स नहीं देना होगा। वह उचाना कलां में चंद्रपाल शर्मा के निवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चौटाला ने कहा कि इनेलो की सरकार आने पर प्रदेश के सवा तीन लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। लोगों को चाहिए कि वो गांव में पढ़े-लिखे बेरोजगार युवाओं की सूची बना कर हमें दे। किसानों की ट्राली पर टोल लगाना गलत है। उनकी सरकार बनने पर कानून में संशोधन करके इसे टोल टैक्स से मुक्त किया जाएगा। पहले भी ट्रैक्टर टोकन लगाया था। चौधरी देवीलाल ने ट्रैक्टर को टोकन मुक्त किया था। ट्रैक्टर-ट्राली भी खेती से जुड़े हुए है इसलिए इन पर किसी तरह का टोल नहीं होना चाहिए। सरकार ने तो किसानों के ट्रैक्टर-ट्राली को ट्रांसपोर्ट में ले लिया है। पूरी तरह से यह किसान विरोधी फैसला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में निरंतर अपराध का ग्राफ बढ़ रहा है। पुलिस आज अपराधियों को तो नहीं पकड़ रही है लेकिन बिजली कर्मचारियों के साथ मिलकर बिजली उपभोक्ताओं के घर दिन-रात छापे मार रही है। हमारी सरकार बनते ही सबसे पहले इस तरह की परेशानी को दूर किया जाएगा। आज बिजली तो लोगों को मिल नहीं रही है लेकिन बिजली के दाम निरंतर बढ़ रहे है। सरकार आज हर मोर्चे पर पूरी तरह से विफल है। सांसद ने कहा कि केंद्र, प्रदेश में सत्ता में आने से पहले भाजपा ने बेरोजगारों को रोजगार, बेरोजगारी भत्ता देने के जो वायदे किए थे उनमें से कोई वायदा पूरा नहीं किया गया है। स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट लागू करवाने के लिए धरने, प्रदर्शन करने वाले भाजपा नेता आज सत्ता में है लेकिन स्वामीनाथन आयोग की रिपोर्ट आज तक लागू नहीं करवाई। गेस्ट टीचरों को पक्का करने का वायदा करने वाले आज प्रदेश के कैबिनेट मंत्री है लेकिन आज भी गेस्ट टीचर नियमित होना तो दूर उन्हें हटाया जा रहा है। भाजपा के शासनकाल में प्रदेश तीन बार जला है, तीन बार प्रदेश में मिल्ट्री बुलानी पड़ी है। किसान के खिलाफ पराली जलाने पर मामला दर्ज होता है तो प्रदेश के सीएम को भी प्रदेश तीन बार जलने पर सस्पेंड कर देना चाहिए।