फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   6 people grabbed 1.5 million in the name of sending to America

Jind News: अमेरिका भेजने के नाम पर 6 लोगों ने 15 लाख हड़पे

Fri, 21 Apr 2023 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
6 people grabbed 1.5 million in the name of sending to America
जींद। कनाडा का वर्क परमिट दिलवाकर अमेरिका भेजने के नाम पर छह लोगों ने एक व्यक्ति से 15 लाख हड़प लिए। धोखाधड़ी करने वालों ने पीड़ित व्यक्ति के बेटे को अमेरिका नहीं भेजा। अलेवा थाना पुलिस ने अलेवा निवासी मनदीप, राजौंद निवासी नरेश कुमार और उसकी पत्नी, करनाल जिला के गांव चोचड़ा निवासी बलिंद्र शर्मा और उसकी पत्नी तथा राजेंद्र के खिलाफ विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर राशि ऐंठने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अलेवा निवासी कुलदीप ने पुलिस को दी शिकायत में बताया गांव के ही मनदीप ने वर्ष 2022 में उसे बताया था कि असंध में ऑस्ट्रेलियन ओवरसीज के नाम से विदेश भेजने का सेंटर खोला हुआ है, जिसे राजौंद निवासी नरेश, उसकी पत्नी, गांव चोचड़ा निवासी बलिंदर शर्मा, उसकी पत्नी और राजेंद्र चलाते हैं। वह मनदीप के माध्यम से ही वह आरोपियों से अपने बेटे रोबिन को अमेरिका भेजने के सिलसिले में मिला। आरोपियों ने उसे झांसा दिया था कि वह उसके बेटे रोबिन को दुबई के रास्ते कनाडा का वर्क परमिट दिलाकर उसको कानूनी तरीके से अमेरिका भेज देंगे। इसके एवज में आरोपियों ने 28 लाख रुपये की डिमांड की। 15 लाख रुपये की राशि जनवरी 2022 तक दे दी गई। सात फरवरी 2022 को उसके बेटे रोबिन को दुबई के रास्ते तंजानिया ले जाया गया। जहां पर उसके बेटे को दो महीने तक रोक कर रखा गया। अमेरिका भेजने में नाकाम होने पर उसके बेटे को चंडीगढ़ लाया गया। कुछ दिन साथ रहने के बाद अमेरिका भेजने का आश्वासन दिया उसके बाद उस बेटे को दो महीने तक दिल्ली में रखा गया। जब उसका बेटा रोबिन अमेरिका नहीं गया तो वह अपने घर लौट आया, जिसने बताया कि मनदीप के इशारे पर उनके साथ धोखाधड़ी की गई है। उन्होंने आरोपियों से संपर्क साध कर राशि लौटाने के लिए कहा तो उन्होंने जल्द राशि लौटाने का आश्वासन दिया। काफी समय बीत जाने के बाद भी राशि को नहीं लौटाई। जब आरोपियों पर दबाव बनाया तो उन्होंने राशि लौटाने से मना कर दिया और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी। जांच अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस ने कुलदीप की शिकायत पर गांव अलेवा निवासी मनदीप, नरेश, उसकी पत्नी, बलिंद्र तथा उसकी पत्नी, करनाल जिला के गांव चोचड़ा निवासी राजेंद्र के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed