{"_id":"5c76d8c4bdec2273714869d2","slug":"51551292612-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुदकैन कलां के डिपो होल्डर पर अनाज नहीं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुदकैन कलां के डिपो होल्डर पर अनाज नहीं देने का आरोप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुदकैन कलां के डिपो होल्डर पर अनाज नहीं देने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
नरवाना। सुदकैन कलां गांव के एक डिपो होल्डर पर अनाज नहीं देने का आरोप लगा है। जिसको लेकर बुधवार को सुदकैन कलां गांव लोगों ने डिपो मालिक के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। ग्रामीणों ने बताया कि डिपो होल्डर कई माह से महिलाओं का अंगूठा लगवा लेता है, लेकिन अनाज नहीं देता। रोष जताने पर फूड सप्लाई के अधिकारियों ने मौके पर जाकर जायजा लिया और लोगों को अनाज दिलाने का आश्वासन दिया।
ग्रामीण लीलू राम, सुनीता, बाला, सुमन, बिमला, छोटो, बीरमती, शीला, सुलोचना, संतरो, इंद्रो, सत्यवान, महाबीर, सुरेश ने डिपो मालिक अरविंद पर अनाज नहीं देने का आरोप लगाया। वह कई माह से महिलाओं के अंगूठे लगवा लेता है, लेकिन किसी को अनाज, चीनी व तेल नहीं देता। सरकार गरीब लोगों को खाने के लिए अन्न देती है, लेकिन डिपो मालिक गरीबों के हक का अनाज नहीं देता। ग्रामीणों ने फूड सप्लाई के अधिकारियों को अपनी समस्या बताई। फूड सप्लाई के इंस्पेक्टर राकेश और आशीष ने उनकी शिकायत लेकर उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिया।
सुदकैन कलां गांव के सरपंच के माध्यम से सूचना मिली थी कि डिपो होल्डर लोगों को अनाज व अन्य सामान नहीं देता। मौके पर जाकर धारकों से पूरी जानकारी ली। उन्हें लिखित शिकायत मिली है। जो उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन
आशीष कुमार, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर नरवाना