{"_id":"5c757a12bdec2256ab4e7622","slug":"51551202834-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल स्कूल निडानी में शुरू हुआ महिला सर्कल कबड्डी का महामुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल स्कूल निडानी में शुरू हुआ महिला सर्कल कबड्डी का महामुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब क्वीन ने हरियाणा शेरनी को दो अंक से हराया
अमर उजाला ब्यूरो
जुलाना। भारतीय कबड्डी संघ आयोजित महिला सर्कल कबड्डी लीग का महा मुकाबला का शुभारंभ मंगलवार को निडानी गांव स्थित चौधरी भरत सिंह मेमोरियल खेल स्कूल में शुरू हुआ। इस मौके पर संस्था की चेयरपर्सन कृष्णा मलिक और प्रदेश के पूर्व डीजीपी महेंद्र सिंह मलिक मौजूद रहे। इस दौरान हुए रोचक मुकाबले में पंजाब क्वीन की टीम ने हरियाणा शेरनी टीम को 30 के मुकाबले 32 अंक से हरा दिया। पंजाब क्वीन टीम ने दो अंक से हरियाणा शेरनी टीम को हरा दिया।
इस दौरान डॉ. महेंद्र सिंह मलिक कहा कि कबड्डी का खेल भारतीय संस्कृति से जुड़ा हुआ खेल है। इसका कोई भी सानी नहीं है, लेकिन सरकार और खेल संगठनों की अनदेखी के कारण इस ग्रामीण सांस्कृतिक खेल को पीछे धकेलने का काम किया है। कबड्डी खेल को भारतीय ग्रामीण आंचल में खेला जाता हैं और 80 प्रतिशत देश की जनसंख्या गांव में रहती है। फिर भी यह खेल सरकारों की अनदेखी के कारण हाशिए पर है। इस मौके पर भारतीय कबड्डी संघ के प्रधान प्रवीण यादव, डॉ. जोगेंद्र सिंह दलाल, हवा सिंह चौकस, रोहताश सिंह नांदल, हरबीर कौर, आनंद लाठर, इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी नरेश पहलवान, रामसिंह मलिक, रणधीर सिंह मलिक भी मौजूद रहे।
आनंद लाठर ने बताया कि मंगलवार को कुल तीन मुकाबले हुए। इनमें एक मुकाबले में सरस्वती क्विन ने गोल्डन गर्ल्स की टीम को दो अंकों से हरा दिया। इस मुकाबले में सरस्वती क्वीन की टीम 18 अंक अर्जित कर पाई, जबकि गोल्डन गर्ल्स की टीम ने 20 अंक प्राप्त कर मैच जीत लिया। वहीं अन्य मुकाबले में महाश्री क्वीन की टीम पद्मश्री टीम से 12 अंकों से हार गई। प्रतियोगिता में पद्मश्री टीम ने 36 अंक लिए, जबकि महाश्री टीम महज 24 अंक ही ले पाई। उन्होंने बताया कि सभी टीमों के बीच प्रतिदिन तीन मुकाबले होंगे। यह प्रतियोगिता छह दिन तक चलेगी।