{"_id":"5b9bfa9e867a557f17445592","slug":"51536948894-jind-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कई एक्सप्रेस गाडिय़ों का होगा उचाना स्टेशन पर शनिवार व रविवार के ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कई एक्सप्रेस गाडिय़ों का होगा उचाना स्टेशन पर शनिवार व रविवार के ठहराव
Updated Fri, 14 Sep 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उचाना स्टेशन पर एक्सप्रेस गाड़ियों का शनिवार और रविवार को होगा ठहराव
अमर उजाला ब्यूरो
उचाना। उचाना में चल रहे एसएस जैन सभा के चातुर्मास के चलते भारतीय रेल ने शनिवार और रविवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए चार गाड़ियों के ठहराव को मंजूरी दी है। गौरतलब है कि जैन सभा के कार्यक्रम में देशभर से श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस पर एसएस जैन सभा ने रेलवे से उचाना में ट्रेनों के ठहराव का अनुरोध किया था।
एसएस जैन सभा के महामंत्री दयानंद जैन ने बताया कि उनके अनुरोध पर रेलवे ने 15, 16, 21 व 22 सितंबर को छिंदवाड़ा एक्सप्रेस का रेलवे स्टेशन पर ठहराव सुनिश्चित किया है। जैन समाज द्वारा दिल्ली रेलवे के उच्च अधिकारियों से यहां चातुर्मास के दौरान एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। दिल्ली की तरफ जाने वाली छिंदवाड़ा एक्सप्रेस गाड़ी नंबर 14626 सुबह 8:49 व दिल्ली की तरफ से आने वाली गाड़ी नंबर 14625 सुबह 9:35 बजे उचाना रेलवे स्टेशन पर रुकेगी। इसी प्रकार अवध आसाम एक्सप्रेस भी दिल्ली से उचाना होते हुए पंजाब की तरफ जाते समय शाम को 7:30 पर स्टेशन पर रुकेगी। 16 व 23 सितंबर को सुबह 6:41 पर पठानकोट एक्सप्रेस का भी ठहराव होगा। यह पठानकोट से चलकर पंजाब से होते हुए दिल्ली जाएगी।